Dhanbad News: शराब के नशे में युवक-युवती ने बीच सड़क किया हंगामाधनबाद. सरायढेला स्थित एक मॉल के पास शुक्रवार की देर शाम एक युवक-युवती ने सड़क पर जमकर हंगामा किया. इस दौरान काफी देर तक यहां अफरा-तफरी का माहौल रहा. बताया जा रहा है कि दोनों पारसनाथ क्षेत्र के रहने वाले हैं. शराब के नशे में वे आपस में झगड़ने लगे. देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों के बीच सड़क पर ही जोरदार विवाद शुरू हो गया. इससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ. आसपास मौजूद लोगों ने मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को सूचना दी गयी. इसके बाद पुलिस उक्त युवक-युवती और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में थाना ले गयी. मामले की जांच की जा रही है.

Updated:
विज्ञापन

सरायढेला स्थित एक मॉल के पास शुक्रवार की देर शाम एक युवक-युवती ने सड़क पर जमकर हंगामा किया.

विज्ञापन

सरायढेला स्थित एक मॉल के पास शुक्रवार की देर शाम एक युवक-युवती ने सड़क पर जमकर हंगामा किया. इस दौरान काफी देर तक यहां अफरा-तफरी का माहौल रहा. बताया जा रहा है कि दोनों पारसनाथ क्षेत्र के रहने वाले हैं. शराब के नशे में वे आपस में झगड़ने लगे. देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों के बीच सड़क पर ही जोरदार विवाद शुरू हो गया. इससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ. आसपास मौजूद लोगों ने मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को सूचना दी गयी. इसके बाद पुलिस उक्त युवक-युवती और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में थाना ले गयी. मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola