Dhanbad News: डीआरएम ने धनबाद-बंधुआ रेलखंड का किया निरीक्षण
Updated at : 08 Jun 2025 1:06 AM (IST)
विज्ञापन

Dhanbad News: परसाबाद-दसरा के बीच चल रहे टीआरटी कार्य का जायजा लिया
विज्ञापन
Dhanbad News: धनबाद मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने शनिवार को धनबाद-बंधुआ रेलखंड का विंडो निरीक्षण किया. उन्होंने बंधुआ स्टेशन तथा डीएफसी लाइन का निरीक्षण एवं परसाबाद-दसरा के बीच चल रहे टीआरटी कार्य का जायजा लिया. डीआरएम ने यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं को देखा. संबंधित शाखा अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये. इस अवसर पर मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.
दो घंटे विलंब से खुली धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल
धनबाद से चंडीगढ़ के लिए चल रही स्पेशल ट्रेन दो घंटे विलंब से धनबाद से खुली. इस कारण यात्रियों को परेशानियों को सामना करना पड़ा है. रात में निर्धारित समय पर ट्रेन संख्या 03311 धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल नहीं लगी, तो यात्रियों ने सहयोग काउंटर पहुंच कर जानकारी ली. बताया गया कि रैक विलंब से आने के कारण ट्रेन विलंब से चलेगी. रात एक बजे तक ट्रेन नहीं आयी, तब यात्री ने एक्स पर पोस्ट कर ट्रेन की जानकारी मांगी. डीआरएम की ओर से मामले को सीनियर डीओएम व एओएम को देखने को कहा. बाद में ट्रेन 11.50 की जगह रात 1.40 बजे धनबाद से रवाना हुई.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




