ePaper

Dhanbad News: नी-रिप्लेसमेंट की आधुनिक पद्धतियों पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

Updated at : 19 Jan 2026 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: नी-रिप्लेसमेंट की आधुनिक पद्धतियों पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

धनबाद ऑर्थोपेडिक क्लब के वार्षिक सम्मेलन डॉसकॉन-2026 में देश भर से जुटे ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ.

विज्ञापन

धनबाद ऑर्थोपेडिक क्लब (डीओए) का चौथा वार्षिक सम्मेलन डॉसकॉन-2026 रविवार को बैंकमोड़ स्थित होटल रेडिशन में आयोजित किया गया. इसमें देशभर से आये ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञों ने भाग लिया और घुटना प्रत्यारोपण से जुड़ी नवीनतम तकनीकों पर चर्चा की. सम्मेलन का आयोजन इंडियन ऑर्थोप्लास्टी एसोसिएशन (आइएए) के सहयोग से किया गया. इस दौरान नी-रिप्लेसमेंट कैडवरिक एवं सॉ-बोन रिप्लेसमेंट पर कार्यशाला भी हुई. इसमें मरीजों के घुटने के प्रत्यारोपण की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया. विशेषज्ञों ने आधुनिक उपकरणों व तकनीक के माध्यम से घुटना प्रत्यारोपण की बारीकियां साझा कीं. सम्मेलन में आइएए के अध्यक्ष डॉ राकेश राजपूत, अपोलो हॉस्पिटल, कोलकाता के ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ बीडी चटर्जी, मिशन हॉस्पिटल, दुर्गापुर के डॉ निर्मल जाजोदिया, आइएए झारखंड के अध्यक्ष डॉ सुधीर कुमार, ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉ संजय कुमार, सेक्रेटरी डॉ निखिल ड्रोलिया, डॉ संजय चौधरी, डॉ धीरज चौधरी, डॉ आशीष बजाज, एसएनएमएमसीएच के ऑर्थो विभागाध्यक्ष डॉ विजय प्रताप आदि उपस्थित थे.

यूनिकंडाइलर नी-रिप्लेसमेंट रहा मुख्य आकर्षण

कार्यक्रम का पहला सत्र एसएनएमएमसीएच में आयोजित हुआ. इसमें यूनिकंडाइलर नी रिप्लेसमेंट मुख्य आकर्षण रहा. इसकी खासियत यह है कि इसमें पूरे घुटने को बदलने के बजाय केवल उसी हिस्से का प्रत्यारोपण किया जाता है, जो क्षतिग्रस्त होता है. इससे मरीज को कम दर्द, शीघ्र रिकवरी और बेहतर मूवमेंट का लाभ मिलता है. चिकित्सकों ने नई तकनीकों को लाइव सर्जरी के माध्यम से देखा व समझा. विशेष चिकित्सकों की टीम द्वारा कैडवरी पर घुटना प्रत्यारोपण का लाइव ऑपरेशन किया गया.

ऑर्थोपेडिक सर्जनों को अत्याधुनिक तकनीक से अवगत कराना उद्देश्य

डॉ डीपी भूषण ने बताया कि डॉसकॉन-2026 का उद्देश्य ऑर्थोपेडिक सर्जनों को अत्याधुनिक तकनीकों से अवगत कराना और मरीजों को बेहतर, सुरक्षित व किफायती उपचार उपलब्ध कराना है. सम्मेलन के सफल आयोजन से धनबाद ने एक बार फिर चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण के क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola