ePaper

धनबाद के प्रधान जिला जज वीरेंद्र तिवारी बोले- सरकारी योजना से वंचित न रहे कोई दिव्यांग

Updated at : 17 Jul 2025 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
Disability Testing Camp in Dhanbad

सदर अस्पताल धनबाद में डालसा की टीम. फोटो : प्रभात खबर

Disability Testing Camp: धनबाद के प्रधान जिला जज सह सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार तिवारी ने कहा है कि कोई भी दिव्यांग सरकार की किसी योजना से वंचित न रहे. झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से सदर अस्पताल धनबाद में दिव्यांगता जांच शिविर को संबोधित करते हुए यह बात कही. जांच शिविर 6 जुलाई से 20 जुलाई 2025 तक चलेगी.

विज्ञापन

Disability Testing Camp: झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से सदर अस्पताल धनबाद में दिव्यांग बच्चों के लिए एक विशेष दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया गया. प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह चेयरमैन डालसा वीरेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि जिले का एक भी दिव्यांग सरकारी योजना से वंचित न रहे.

6 से 20 जुलाई तक धनबाद के सभी प्रखंडों में चलेगा अभियान

अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार मयंक तुषार तोपनो ने बताया कि शिविर प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, डालसा वीरेंद्र कुमार तिवारी के निर्देशन में विशेष जागरूकता अभियान 6 जुलाई से 20 जुलाई तक जिले के सभी प्रखंडों व पंचायतों में चलाया जा रहा है.

सदर अस्पताल धनबाद में लगे विशेष दिव्यांगता शिविर में अपने बच्चों के साथ पहुंची महिलाएं. फोटो : प्रभात खबर

डॉक्टरों की टीम ने की दिव्यांग बच्चों की जांच

शिविर में दर्जनों दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर प्रमाण-पत्र जारी किया गया. सभी प्रकार की दिव्यांगताओं को ध्यान में रखते हुए चिकित्सकों की एक संयुक्त टीम गठित की गयी थी. इसमें डॉ राजीव कुमार सिंह (औषधि), डॉ सरोजिनी मुर्मू (नेत्र), डॉ मुकेश प्रसाद (हड्डी), डॉ संजीव गुलास (सर्जरी), डॉ जुनैद इएनटी, काउंसलर अभिष्कता मुखर्जी व मीनाक्षी दुबे शामिल थीं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शिविर को सफल बनाने में इन्होंने दिया योगदान

शिविर को सफल बनाने में सदर अस्पताल प्रशासन व डालसा टीम के सदस्य हेमराज चौहान, डिपेंटी गुप्ता, बीना कुमारी, पंकज वर्मा, निमाई प्रमाणिक, मानिक दुबे, नवीन कुमार, सोनू सिंह, कमल किशोर, सविता कुमारी, सौरभ सरकार, अरुण कुमार, राजेश सिंह आदि ने सक्रिय योगदान दिया.

इसे भी पढ़ें

झारखंड में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बना रही हेमंत सरकार, बेंगाबाद में बोलीं कल्पना सोरेन

कोडरमा में सड़क दुर्घटना में नाबालिग समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, घाटी में मची चीख-पुकार

22 जुलाई से कोल्हान के 727 डाकघरों में होगा क्रांतिकारी परिवर्तन, 21 जुलाई को नहीं होगा कोई काम

देवघर में 2 घंटे में 30 मिमी बारिश, मुहल्ले के घरों में घुसा पानी, नदियां उफान पर, अजय बराज के 6 गेट खोले

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola