कोडरमा में सड़क दुर्घटना में नाबालिग समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, घाटी में मची चीख-पुकार

कोडरमा घाटी में बाइक को ठोकर मारने के बाद खाई में गिरा कंटेनर. फोटो : प्रभात खबर
Road Accident in Koderma: कोडरमा जिले में एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स भेज दिया गया है. दुर्घटना के बाद कोडरमा घाटी में जहां हादसा हुआ, चीख-पुकार मच गयी. बाइक को ठोकर मारने वाला कंटेनर भी पलटकर खाई में जा गिरा.
Road Accident in Koderma: झारखंड के रांची-पटना मार्ग स्थित कोडरमा घाटी स्थित नौवां माइल बंदरचुंवा के समीप गुरुवार 17 जुलाई की शाम एक सड़क हादसे में नाबालिग समेत 3 लोगों की मौत हो गयी. दिबौर मेघातरी से एक ही बाइक पर सवार होकर नाबालिग समेत 4 युवक तारा घाटी की ओर जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे कंटेनर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया.
हादसे में मरने वाले और घायल लोग बिहार के रहने वाले
इस हादसे में अकबरपुर (बिहार) निवासी राहुल भुइयां, मेघातरी निवासी अमित कुमार (13) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. काली मंडा मेघातरी निवासी मोहित कुमार (18) और कुशहना मेघातरी निवासी अमर भुइयां (30) गंभीर रूप से घायल हो गये.

घायल मोहित कुमार ने सदर अस्पताल में तोड़ा दम
घायलों में मोहित कुमार की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गयी. अमर भुइयां को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है. इधर, हादसे के बाद कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Road Accident: घाटी में मच गयी चीख-पुकार
हादसे के बाद चीख-पुकार से पूरी घाटी दहल उठी. मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गये. घटना की जानकारी मिलते ही कोडरमा पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायलों और मृतकों को सदर अस्पताल भेजा गया. तीनों मृतक व घायल एक ही परिवार के सदस्य बताये जाते हैं.
इसे भी पढ़ें
22 जुलाई से कोल्हान के 727 डाकघरों में होगा क्रांतिकारी परिवर्तन, 21 जुलाई को नहीं होगा कोई काम
Crime News: 22 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, नगद और मोबाइल फोन बरामद
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




