Giridih News: पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई की मांग को धरना शुरू

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 20 Jun 2025 12:58 AM

विज्ञापन

Giridih News: पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई की मांग को ले तिसरी थाना कांड संख्या 50/2025 के अभियुक्तों के परिजनों ने गुरुवार को गिरिडीह के आंबेडकर चौक पर धरना शुरू.

विज्ञापन

धरनार्थी सीता देवी, हेमिया देवी आदि ने कहा कि 10 जून को साधु कुमार व मनोज कुमार बाइक शराब ले जा रहे थे, जिसे पकड़ने के लिए सिकंदर तुरी व अन्य युवकों ने रोका. बाइक को शराब सहित थाना ले जाने लगा तो शराब माफियाओं ने थाना प्रभारी को बुला लिया. इसके बाद थाना प्रभारी ने शराब वेकर जा रहे मनोज कुमार, सिकंदर तुरी और रमेश कुमार को थाना ले गये. इसके बाद लोकाय गांव के विजय मंडल ने मध्यस्थता करते हुए तिसरी थाना प्रभारी रंजय कुमार से मोबाइल पर बात की. इसके बाद सिकंदर तुरी के परिजनों से भाजपा नेता सुनील साव ने कहा कि मामला सुलझाने की बात कही. थाना प्रभारी से कहा कि कि सिकंदर तुरी निर्दोष है. आरोप लगाया कि रकम लेने के बाद भी सिकंदर तुरी आदि को नहीं छोड़ा, जबकि 11 जून को मनोज साव को छोड़ दिया गया. महिलाओं ने मुख्यमंत्री के नाम डीसी को भी एक ज्ञापन सौंपा है और थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग की है. कहा कि अगर न्याय नहीं मिलता है, तो उनका धरना जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola