गोमो में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, बाल-बाल बचा यात्री, रेलवे ने शुरू की जांच

Published by : Sameer Oraon Updated At : 25 Oct 2025 9:10 PM

विज्ञापन

पथराव के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस का टूटा शीशा, Pic Credit- बेंक्टेश शर्मा

Dhanbad Train News: धनबाद के गोमो में शनिवार की दोपहर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना हुई. जहानाबाद और पटना स्टेशन के बीच ट्रेन की खिड़की का शीशा चटख गया, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई. आरपीएफ ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Dhanbad Train News, धनबाद (बेंक्टेश शर्मा): धनबाद के गोमो में वंदे भारत एक्सप्रेस पर शनिवार की दोपहर जहानाबाद और पटना स्टेशन के बीच पथराव की घटना हुई. इस घटना में रेलयात्री संजीव कुमार बाल-बाल बच गये. जानकारी के अनुसार, ट्रेन तरेगना स्टेशन से महज कुछ दूरी पर थी, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव कर दिया. घटना के समय सी-3 कोच में बर्थ नंबर 3 और 4 के पास की खिड़की का शीशा बाहर से चटख गया.

Also Read: हजारीबाग के बड़कागांव में छठ की अनोखी परंपरा, इस खास धान से बनता है ठेकुआ और खरना का प्रसाद

यात्रियों में दहशत का माहौल

घटना शनिवार की दोपहर सवा बारह बजे की है. वापसी के दौरान गया में आरपीएफ ने ट्रेन का चार्ज लेने से पहले जांच की, तभी पत्थरबाजी का मामला सामने आया. इसके बाद धनबाद कंट्रोल ने इस मामले की सूचना दानापुर रेल कंट्रोल रूम को दे दी. यात्रियों में घटना के बाद भय और दहशत का माहौल बना था. अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है.

Also Read: कैसे शुरू हुई थी हजारीबाग के बड़कागांव में छठ पूजा मनाने की परंपरा? 1680 में इस राजा ने की थी शुरुआत

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola