कैसे शुरू हुई थी हजारीबाग के बड़कागांव में छठ पूजा मनाने की परंपरा? 1680 में इस राजा ने की थी शुरुआत

Published by : Sameer Oraon Updated At : 25 Oct 2025 8:33 PM

विज्ञापन

राजा दलेल सिंह के किले का सिंह द्वार, जहां से भगवान सूर्य की आराधना की जाती थी, Pic Credit- Sanjay Sagar

Chhath Puja 2025: हजारीबाग के बड़कागांव में छठ महापर्व की परंपरा 1680 ई. से चली आ रही है. राजा दलेल सिंह ने डुमारो नदी के तट पर इस महापर्व की शुरुआत की थी. आज भी बड़कागांव के लगभग 80 फीसदी घरों में छठ पूजा मनाई जाती है और सूर्य देव को अर्घ देने की परंपरा जारी है.

विज्ञापन

Barkagaon Chhath Puja 2025, हजारीबाग (बड़कागांव, संजय सागर): झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 90 किलोमीटर दूर स्थित बड़कागांव में छठ पूजा की परंपरा 1680 ई. से चली आ रही है. यह धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है. राजा दलेल सिंह खुद ही सूर्य देव की उपासना किया करते थे.

राजा दलेल सिंह ने 1680 में की थी छठ महापर्व मनाने की शुरुआत

राजा दलेल सिंह की पुस्तक ‘शिवसागर’ के अनुसार, वर्ष 1680 में उन्होंने डुमारो नदी के तट पर बड़कागांव में छठ महापर्व की शुरुआत की थी. मुगलों के आक्रमण से बचने के लिए उन्होंने भगवान सूर्य की उपासना आरंभ की. बाद में राजा दलेल सिंह ने कर्णपुरा राज की राजधानी बादम में स्थापित की और अपने किले की सुरक्षा के लिए हहारो नदी के मार्ग को बदलने हेतु बदमाही पहाड़ को काटकर पंच वाहिनी माता की स्थापना की. यहां आज भी पांच देवियों की पूजा की जाती है.

Also Read: हजारीबाग के बड़कागांव में छठ की अनोखी परंपरा, इस खास धान से बनता है ठेकुआ और खरना का प्रसाद

बदमाही नदी के तट पर राजा-रानी ने की थी छठ पूजा की शुरुआत

सन् 1690 में बदमाही नदी के तट पर राजा-रानी द्वारा छठ पूजा की गई थी, और यह परंपरा आज भी जारी है. राम जानकी मंदिर के पुजारी चिंतामणि महतो के अनुसार, मेघन दास बाबा ने वर्ष 1936 में यहां छठ पूजा की शुरुआत की थी. इसके बाद से बड़कागांव में छठ महापर्व नियमित रूप से मनाया जाने लगा.

बड़कागांव के 80 फीसदी घरों में मनायी जाती है छठ पूजा

तत्कालीन सरपंच किशुन साव ने 1981 में बड़कागांव में छठ पूजा का आयोजन शुरू किया. इसके बाद बालकृष्ण महतो, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, पूर्व प्रमुख गुरु दयाल महतो, धर्मचंद महतो और बालेश्वर महतो के घरों में पूजा होने लगी. आंबेडकर मोहल्ला में सर्वप्रथम केसर राम और तुरी मोहल्ला में शिवराम तुरी ने छठ पूजा की. 1992 में गांगो राम और 1993 में बसंत रविदास और बैजनाथ रजक ने भी पूजा आरंभ की. आज बड़कागांव के लगभग 80 फीसदी घरों में छठ पूजा मनाई जाती है.

बड़कागांव में उत्साह के साथ मनाया जाता है छठ महापर्व

बड़कागांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, जय नाथ महतो, प्रदीप सोनी और मनोज गुप्ता का कहना है कि छठी मैया की पूजा और सूर्य को अर्घ देने से उनकी मनोकामनाएं पूरी हुई हैं. यही कारण है कि हर वर्ष बड़कागांव में छठ महापर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है.

Also Read: उग्रवाद की धरती से उठी सोहराय कला की खुशबू, राष्ट्रपति भवन तक पहुंचा हजारीबाग का यह गांव

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola