Dhanbad News: धनबाद स्टेशन पर 40 बोतल शराब के साथ युवक पकड़ाया

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से शराब बिहार लेकर जाना था

विज्ञापन

Dhanbad News: ऑपरेशन सतर्क के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ ) की स्पेशल टास्क टीम ने धनबाद स्टेशन से 40 बोतल शराब के साथ एक युवक को पकड़ा है. जब्त शराब की कीमत 16300 रुपये बतायी जाती है. गिरफ्तार युवक विवेक कुमार सिंह रामपुर कला, सारण (बिहार) का रहने वाला है. 12 जून की रात वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर आरपीएफ स्पेशल टास्क टीम स्टेशन परिसर में गश्त कर रही थी. इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 2-3 के हावड़ा छोर स्थित शौचालय के पास सीमेंटेड सीट पर एक व्यक्ति नीले रंग के ट्रॉली बैग और मैरुन रंग के पिठ्ठू बैग के साथ संदिग्ध हालत में बैठा दिखाा. टीम ने उससे पूछताछ की तो बताया कि उसके बैग में अंग्रेजी शराब है, जिसे वह धनबाद से खरीद कर 13329 गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से बिहार लेकर जा रहा है. आरपीएफ ने जब्त शराब उत्पाद विभाग को सौंप दी.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola