'शिक्षक दो, शिक्षा बचाओ', मास्टर की मांग को लेकर डीसी कार्यालय की सीढ़ियों पर बैठे स्कूली छात्र

Updated:
विज्ञापन

डीसी ऑफिस की सिढ़ियों पर बैठे छात्र-छात्राएं

धनबाद के गोमो के गुनघसा माध्यमिक विद्यालय के 264 छात्र-छात्राएं शिक्षा व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। वर्षों से सिर्फ एक शिक्षक के भरोसे चल रहे स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर उन्होंने धरना दिया।

विज्ञापन

धनबाद जिला प्रशासन भले ही सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के बड़े-बड़े दावे कर रहा हो, लेकिन गोमो के गुनघसा माध्यमिक विद्यालय, तोपचांची की तस्वीर इन दावों की हकीकत बयां करती है. स्कूल में वर्षों से सिर्फ एक शिक्षक के भरोसे 264 बच्चों की पढ़ाई चल रही है. इसी समस्या को लेकर सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और डीसी कार्यालय की सीढ़ियों पर बैठकर धरना दिया. उनकी मांग थी - स्कूल में जल्द शिक्षकों की नियुक्ति की जाए.

डीसी से शिक्षक नियुक्त करने की मांग

गोमो स्थित गुनघसा माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। बच्चे स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी से नाराज थे. उनका कहना था कि कक्षा एक से आठ तक कुल 264 छात्रों की पढ़ाई सिर्फ एक शिक्षक (मानस सर) के भरोसे चल रही है. ऐसे में नियमित पढ़ाई संभव नहीं हो पा रही है. बच्चे डीसी से मिलने का इंतजार करते रहे, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी.

बिना शिक्षक के पढ़ाई करने का मजबूर बच्चे

छात्रों ने बताया कि कई कक्षाओं की पढ़ाई उन्हें स्वयं करनी पड़ती है और सप्ताह में केवल एक बार ही शिक्षक उनकी कक्षा ले पाते हैं. स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य श्यामल मंडल ने कहा कि वर्षों से शिक्षक की नियुक्ति की मांग जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. स्कूल के एकमात्र शिक्षक मानस ने भी माना कि प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ सभी कक्षाओं को पढ़ाना बेहद कठिन है.

क्या कहा जिला शिक्षा अधीक्षक ने

मामले पर जिला शिक्षा अधीक्षक शालिनी डूंगडूंग ने कहा कि स्कूल में शिक्षकों की कमी की जानकारी उन्हें पहले ही दी गई थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि 15 अगस्त से पहले दो सहायक शिक्षकों की पोस्टिंग की जाएगी। यदि नियमित नियुक्ति संभव नहीं हुई तो डेपुटेशन पर दो शिक्षकों को भेजा जाएगा। साथ ही उन्होंने बच्चों को समाहरणालय लाने के मामले में स्कूल से जवाब भी तलब करने की बात कही।

एक ओर शिक्षा व्यवस्था सुधारने के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शिक्षक की मांग को लेकर बच्चों को धरने पर बैठना पड़ रहा है. अब देखना होगा कि 15 अगस्त से पहले प्रशासन अपना वादा कितना पूरा कर पाता है.

ये भी पढ़ें...

Dhanbad SIR: धनबाद में मतदाताओं की प्रारूप सूची जारी, शाम चार बजे तक बूथों पर देख सकेंगे अपना नाम

धनबाद में टला बड़ा हादसा: शांति भवन के मीटर रूम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी


विज्ञापन
Pratik Popat

लेखक के बारे में

By Pratik Popat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola