धनबाद पहुंचे बिहार के मंत्री दामोदर रावत, जानें झारखंड में जदयू के संगठन विस्तार को लेकर क्या बनी रणनीति
मंत्री का स्वागत करते जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह और अन्य | Prabhat Khabar Network
बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत धनबाद पहुंचे. जदयू कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. झारखंड में पार्टी को मजबूत करने और संगठन विस्तार पर अहम चर्चा हुई.
धनबाद. बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत के सोमवार को धनबाद आगमन पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की जिला इकाई ने धनबाद परिसदन में उनका स्वागत किया. बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर भी दामोदर रावत को परिवहन मंत्री के रूप में दर्ज किया गया है.
ये भी पढ़ें: भूली मोड़ पर ताबड़तोड़ फायरिंग: सानू खान समेत 3 को लगी गोली, जानें क्या है पूरा मामला
स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व धनबाद जिला जदयू अध्यक्ष पिंटु कुमार सिंह ने किया. पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया. इस दौरान झारखंड में जदयू के संगठन विस्तार और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई.
पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन विस्तार पर जोर
जिलाध्यक्ष पिंटु कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है. संगठन की गतिविधियों को पंचायत और बूथ स्तर तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की दिशा में काम किया जा रहा है.
बैठक के दौरान पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया.
कार्यकर्ताओं ने मंत्री से की मुलाकात
स्वागत कार्यक्रम में जदयू के प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव राजू कुमार सिंह, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, मजदूर प्रकोष्ठ के प्रभारी राजेंद्र राही, मजदूर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुभाषचंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष शंकर चौरसिया, जिला महासचिव झप्पू सिन्हा और नमन भारती मौजूद रहे.
इसके अलावा युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बबलू मोदक, सकलदेव राय, युवा जदयू के प्रदेश महासचिव शंकर विद्यार्थी, भाजपा नेता तेज बहादुर सिंह, अभिषेक दुबे समेत अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यकर्ताओं ने मंत्री के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की और झारखंड में पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया.
ये भी पढ़ें: दुर्गापूजा से पहले धनबाद में बिजली विभाग का बड़ा कदम, जर्जर तारों और 11 KV लाइन को लेकर बदला नियम
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए