धनबाद: ग्रामीण डाक सेवक संघ की नयी कार्यकारिणी का गठन, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी
धनबाद में भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अधिवेशन में सदस्यों ने आपसी सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया और पदाधिकारियों का चुनाव किया।
धनबाद. भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन प्रमंडलीय सचिव कमलेश्वर सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ. अधिवेशन के दौरान सदस्यों ने आपसी सहमति और सर्वसम्मति से संघ की नयी कार्यकारिणी का गठन किया. इसमें कमलेश्वर सिंह को प्रमंडलीय सचिव, अशोक शर्मा को प्रमंडलीय अध्यक्ष, मो मोबिन अंसारी को कोषाध्यक्ष और प्रकाश कुमार हेंब्रम को प्रमंडलीय उपाध्यक्ष चुना गया.
अधिवेशन में ग्रामीण डाक सेवकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई. नवचयनित पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन को मजबूत करने तथा ग्रामीण डाक सेवकों के हितों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने की बात कही.
नयी कार्यकारिणी में कई सदस्यों का चयन
कार्यकारिणी समिति में जितेंद्र मंडल, नारायण सिंह चौधरी, प्रभाष पांडेय, सुभाष कुंभकार, विकास मोदी, सृष्टि मुर्मू, अंजली हांसदा, कंचन कुमारी, सोनम परवीन और अरफात तबस्सुम समेत अन्य सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया गया.
अधिवेशन में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने ग्रामीण डाक सेवकों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया. नयी टीम ने संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और सदस्यों के हित में मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जतायी.
डाक विभाग के अधिकारी भी हुए शामिल
अधिवेशन में डाक विभाग के अधिकारी और अन्य अतिथि भी शामिल हुए. इनमें एसएस पोस्ट धनबाद रूपक कुमार सिन्हा, एएसपी सेंटर रितेश कुमार सिन्हा, एन सरकार, आशुतोष कुमार दुबे, मनीष, आशीष मिश्रा और विशाल कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे. अतिथियों की मौजूदगी में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत किया गया.
ये भी पढ़ें: पीएम-अभिम फंड का 88% उपयोग फिर भी धनबाद 15वें स्थान पर, जानिए कौन से जिले निकले आगे
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए