धनबाद में टला बड़ा हादसा: शांति भवन के मीटर रूम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
आग लगने के बाद से शांति भवन बिल्डिंग से उठता धुंआ
धनबाद के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र बैंक मोड़ स्थित शांति भवन बिल्डिंग के बिजली मीटर में अचानक भीषण आग लग गई. धुआं और आग की लपटें उठते ही बिल्डिंग में हड़कंप मच गया. गनीमत रही कि दमकल विभाग और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया.
धनबाद से प्रतीक पोपट की रिपोर्ट
Dhanbad Fire News, धनबाद : धनबाद के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र बैंक मोड़ स्थित शांति भवन बिल्डिंग के बिजली मीटर में अचानक भीषण आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई. मीटर रूम से धुआं और आग की लपटें उठते ही बिल्डिंग के फ्लैटों और दुकानों में मौजूद लोग दहशत में आ गए और आनन-फानन में जान बचाकर नीचे भागे. गनीमत यह रही कि दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.
बगल की बिल्डिंग के अग्निशमन उपकरणों से बुझाने का प्रयास
घटना की सूचना मिलते ही बैंक मोड़ थाना पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची. दमकल के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोग और पड़ोस के 'मधुलिका एन्क्लेव' के निवासी अपने बिल्डिंग में लगे फायर फाइटिंग उपकरणों (Fire Extinguishers) की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए थे. इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग को पूरी तरह से बुझा दिया.
ये भी पढ़ें: JPSC Protest: सोनम वांगचुक ने अनशन पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो से की बात, बोले- थोड़ा पानी पी लीजिए... लड़ाई लंबी है
बिल्डिंग में नहीं हैं अग्निशमन यंत्र
शांति भवन के निवासियों ने आरोप लगाया है कि उनकी बिल्डिंग में आग से निपटने के लिए अग्निशमन यंत्र (Fire Safety System) की कोई व्यवस्था नहीं है. निवासियों ने बताया कि जिस बिजली मीटर रूम में आग लगी थी, ठीक उसके बगल में ही जेनेरेटर रूम भी संचालित होता है. यदि आग जेनेरेटर तक पहुंच जाती और डीजल टैंक इसकी चपेट में आ जाता, तो पूरी बहुमंजिला इमारत में बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था.
ये भी पढ़ें: राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री, JPSC-JSSC की नियुक्ति प्रक्रिया में कथित अनियमितता और छात्र आंदोलन की दी जानकारी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए