तीसरे चरण के पहले दिन बीटेक में 10 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला

Updated:
विज्ञापन

Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बीआइटी सिंदरी में बीटेक सत्र 2026-27 के लिए तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू, पहले दिन 10 विद्यार्थियों ने विभिन्न ब्रांचों में लिया दाखिला।

विज्ञापन

सिंदरी. मंगलवार से बीआइटी सिंदरी में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए बीटेक नामांकन प्रक्रिया के तीसरे चरण का पहला दिन सफलतापूर्वक एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ. इस दौरान बीटेक के विभिन्न ब्रांचों में कुल 10 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया. नामांकन प्रक्रिया बीआइटी सिंदरी के निदेशक प्रो. पंकज राय के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ. इस अवसर पर प्रो.डीके तांती (डीन), डॉ जेएन महतो (प्रभारी पदाधिकारी), डॉ धनेश्वर महतो, डॉ सगराम हेम्ब्रम, प्रो प्रवीण कुमार, प्रो जितेंद्र कुमार तथा डॉ अशोक वर्णवाल शामिल थे. सभी ने नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण करते हुए विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया. नामांकन प्रक्रिया को सफल एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने में संस्थान के कर्मचारियों अभिषेक कुमार, सुरेश कुमार, सुमित सौरभ, राजकुमार शर्मा, रामदास, मो. अब्दुल रहमान अंसारी एवं देव नंदन सिंह ने महत्वपूर्ण योगदान दिया .

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola