Dhanbad News: नेशनल यूथ फेस्टिवल में बीबीएमकेयू का शानदार प्रदर्शन, सात पदक जीते

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: नेशनल यूथ फेस्टिवल में बीबीएमकेयू का शानदार प्रदर्शन, सात पदक जीते

Dhanbad News: विश्वविद्यालय की टीम ने एक गोल्ड, तीन सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज पदक जीते, कार्यक्रम के दौरान हादसे में घायल दो छात्राएं अभी चेन्नई में इलाज के लिए रुकेंगी.

विज्ञापन

धनबाद, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) की टीम ने नेशनल इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल में शानदार प्रदर्शन करते हुए सात पदक जीतकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है. टीम ने एक गोल्ड, तीन सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज पदक हासिल किया है. यह पांच दिवसीय नेशनल यूथ फेस्टिवल 10 से 14 मार्च तक चेन्नई के सत्यभामा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित किया गया था. प्रतियोगिता में देशभर के विश्वविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया.

आठ प्रतियोगिताओं में लिया भाग

बीबीएमकेयू की टीम ने आठ प्रतियोगिताओं में भाग लिया था. इनमें से सात प्रतियोगिताओं में टीम टॉप तीन स्थानों में जगह बनाने में सफल रही. केवल ग्रुप फोक डांस प्रतियोगिता में टीम चौथे स्थान पर रही. टीम ने लाइट वोकल प्रतियोगिता में टीम को पहला स्थान मिला और गोल्ड पदक हासिल हुआ. मिमिक्री, क्लासिकल वोकल और कोलाज प्रतियोगिता में टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर पदक जीता. वहीं इलोक्यूशन, रंगोली और वेस्टर्न इंस्ट्रुमेंटल सोलो प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल कर ब्रॉन्ज पदक प्राप्त किया. कुल मिलाकर सात प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर टीम ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया. दोनों घायल छात्राएं इसी इवेंट की सदस्य थी.

कुलपति समेत शिक्षकों ने दी बधाई

टीम की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है. कुलपति डॉ रामकुमार सिंह, कुलसचिव डॉ राधानाथ त्रिपाठी और छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ पुष्पा कुमारी सहित सभी पदाधिकारियों और शिक्षकों ने प्रतिभागियों को इस सफलता के लिए बधाई दी. सभी ने टीम के सदस्यों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी सकुशल वापसी की भी प्रार्थना की.

हादसे में घायल दोनों छात्राओं का इलाज जारी

नेशनल यूथ फेस्टिवल के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान हुए एक हादसे में बीबीएमकेयू की दो छात्राएं घायल हो गयी थीं. दोनों छात्राएं अभी चेन्नई में ही भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है. दोनों गुरुनानक कॉलेज धनबाद की छात्राएं हैं. इनमें कुमुद कुमारी गंभीर रूप से घायल हुई हैं और उनकी तीन सर्जरी की जा चुकी है. वहीं दूसरी छात्रा प्रियेशा पॉल के एक हाथ में फ्रैक्चर हुआ है. दोनों छात्राओं के माता-पिता भी चेन्नई पहुंच चुके हैं और फिलहाल वहीं रहकर उनका ध्यान रख रहे हैं.

टीम की वापसी में हो रही परेशानी

बीबीएमकेयू की 27 सदस्यीय टीम में से 25 सदस्यों को धनबाद लौटने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. टीम के सदस्यों की वापसी के लिए एक साथ रिटर्न टिकट कन्फर्म नहीं हो पाया है. इसी कारण टीम के सदस्य अलग-अलग समूहों में लौट रहे हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन भी टीम की सुरक्षित वापसी के लिए लगातार संपर्क में बना हुआ है.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola