Prabhat Khabar EXCLUSIVE: धनबाद के लोग इतने दिन में खा गए 10,95,808 किलो मांस

धनबाद जिले में मांसाहार के प्रति लोगों का काफी रुझान है. इसका खुलासा हाल ही में जिला पशुपालन विभाग की रिपोर्ट में हुआ है. विभाग ने जिले में मीट-मुर्गा बिक्री की 150 दुकानों के आधार पर यह आंकड़ा तैयार किया है.
धनबाद, मनोज रवानी : धनबाद जिले में मांसाहार के प्रति लोगों का काफी रुझान है. इसका खुलासा हाल ही में जिला पशुपालन विभाग की रिपोर्ट में हुआ है. विभाग ने जिले में मीट-मुर्गा बिक्री की 150 दुकानों के आधार पर यह आंकड़ा तैयार किया है. इस रिपोर्ट के अनुसार 10 माह में 10 लाख 95 हजार 808 किलोग्राम मांस की बिक्री हुई है.
33.41 करोड़ से अधिक का मीट खा गए धनबाद वाले
इसमें बकरा, सूकर और मुर्गे का मीट शामिल है. तय बाजार मूल्य के अनुसार, इसकी कीमत करीब 33 करोड़ 41 लाख 73 हजार 640 रुपये है. रिपोर्ट के अनुसार, सबसे अधिक मुर्गे की बिक्री हुई है. इन दुकानों के अलावा जिले में जगह-जगह मीट व मुर्गे की बिक्री होती है. जानकारों के अनुसार सभी का आकलन हो, तो इस संख्या में और वृद्धि होगी.
नये साल के जश्न में बिक गया 1.27 लाख किलो मीट
वर्ष 2024 के स्वागत का जश्न पूरे जनवरी माह मनता रहा. इसको लेकर इस माह एक लाख 27 हजार 387 किलो मीट की बिक्री हुई, जबकि अप्रैल 2023 से दिसंबर 2023 तक 9 लाख 68 हजार 421 किलोग्राम मीट बेचा गया था.
Also Read : मटन व चिकन के लाइसेंस के लिए करना होगा इंतजार
मुर्गा ज्यादा पसंद करते हैं धनबाद के लोग
आंकड़े के अनुसार, जिले के लोगों को सबसे अधिक मुर्गा पसंद है. यही कारण है कि 10 माह में आठ लाख 41 हजार 633 पीस देसी और फॉर्म का मुर्गा बिका. इससे आठ लाख 51 हजार 350 किलोग्राम मीट निकला है.
- धनबाद के लोग 150 दुकानों से 10 माह में खा गये 33.41 करोड़ का मीट
- जनवरी 24 में 127387 किलो, तो 10 माह में 10 लाख 95 हजार 808 किलो बिका मीट
- आंकड़ा जिले की 150 दुकानों का, जबकि हर मोहल्ले में चल रहीं दुकानें
- सबसे अधिक मुर्गा है पसंद, तो दूसरे नंबर पर आते हैं बकरे
15 करोड़ का बकरा खा गये लोग
रिपोर्ट के अनुसार, जिले में 10 माह में 16324 पीस बकरा बिका. इससे दो लाख 25 हजार 466 किलो मीट की बिक्री हुई. एक किलो मीट की कीमत अगर 700 रुपये मानी जाये, तो 15 करोड़ 78 लाख 26 हजार 200 रुपये के मीट का व्यवसाय हुआ.
60 लाख रुपये का सूकर का मांस बेचा गया
रिपोर्ट के अनुसार, इसी अवधि में 511 सूकरों की बिक्री हुई. इससे 18 हजार 992 किलोग्राम मीट की बिक्री की गयी. बाजार में यह मीट करीब 320 रुपये प्रति किलोग्राम है. 320 रुपये प्रति किलोग्राम के अनुसार 60 लाख 77 हजार 440 रुपये के मीट की बिक्री हो गयी.
Also Read : New Year 2024 : दो दिनों में 5 करोड़ का चिकन व मटन खायेंगे धनबादवासी
17 करोड़ का मुर्गा खा गये लोग
रिपोर्ट के अनुसार, आठ लाख 41 हजार 633 पीस देसी व फॉर्म का मुर्गा इस अवधि में बिका. इससे आठ लाख 51 हजार 350 किलोग्राम मांस की बिक्री हुई. ऐसे में 10 माह में 17 करोड़ दो लाख 70 हजार रुपये का मुर्गे का मीट खा गये लोग.
Table of Contents
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




