धनबाद : अंगारपथरा में कोयला तस्करों ने RKMU नेता पर फायरिंग की, पत्थर के हमले से भाई घायल
Published by : Priya Gupta Updated At : 29 May 2026 8:01 AM
मौके पर पहुंची पुलिस
Dhanbad News : धनबाद के अंगारपथरा में कोयला तस्करों द्वारा RKMU नेता पर फायरिंग और पथराव की घटना में उनके भाई के घायल होने से इलाके में तनाव फैल गया है, पुलिस जांच में जुटी है.
धनबाद से उमेश श्रीवास्तव / इन्द्रजीत पासवान की रिपोर्ट
Dhanbad News : झारखंड के धनबाद जिले में 29 मई गुरुवार को रात्रि समय अंगारपथरा इलाके में अवैध कोयला तस्करी को लेकर गोली चालन और पत्थराव की घटना घटी. अंगारपथरा निवासी सह राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के स्थानीय नेता जुबैर आलम पर कोयला तस्करों ने कथित रूप से गोली चलाकर जान लेने की कोशिश की. हालांकि, निशाना चूक जाने से मो. जुबैर बाल-बाल बच गए. इस दौरान हमलावरों ने उनके आवास पर ईंट-पत्थरों से भी जमकर हमला बोला, जिसमें जुबैर का भाई सलमान घायल हो गया. घटना से पूरे अंगारपथरा क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
क्या है मामला ?
अंगारपथरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत मां अंबे आउटसोर्सिंग बंद कार्यालय के पीछे स्थित जुबैर आलम के बीसीसीएल आवास पर यह हमला हुआ. बताया जाता है कि कुछ कोयला तस्कर जुबैर के आवास का बाउंड्री वॉल तोड़ने के लिए पहुंचे थे. इसकी जानकारी जैसे ही जुबैर के परिजनों को हुई, सभी लोग इसका विरोध करने के लिए घर से बाहर निकल गए. परिजन को घर से बाहर निकलते ही गाली गलौज करना शुरू कर दिया. हंगामा सुनकर जब जुबैर मौके पर पहुंचे, तो आक्रोशित तस्करों ने उन पर सीधे फायरिंग कर दी. जिसमें वह बाल-बाल बच निकले. इसके बाद जुबैर और उनके परिजन डर के मारे के घर के अंदर चले गए. सभी को घर के अंदर जाने के बाद हमलावरों ने बाहर से भारी मात्रा में ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया. जिसमें जुबैर का भाई सलमान ईट लगने से घायल हो गया. बाद में जुबैर के परिजनों की चीख पुकार सुनकर इलाके के लोगों के जुटने पर हमलावर मौके से फरार हो गए.
जुबैर आलम ने बताया
जुबैर आलम ने बताया कि पहले भी मेरे घर के पीछे कुछ लोग अवैध कोयला तस्करी कर रहे थे. आज वही लोग मेरी बाउंड्री वॉल तोड़ने पहुंचे थे. जब हमने विरोध किया तो उन्होंने मुझे मारने की नीयत से गोली चला दी. मैं बाल-बाल बचा, लेकिन मेरे बेटे को पत्थर लगने से चोट आई है. इस मामले में अंगारपथरा ओपी प्रभारी प्रवीण कुमार से पुछे जाने पर उन्होंने गोली चलने की घटना से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि घटना के समय मेरी गश्ती वाहन अंगारपथरा क्षेत्र में पेट्रोलिंग पर था. बकरीद को देखते हुए पहले से ही पूरे क्षेत्र में अलर्ट मोड पर था. गोली चलने जैसी कोई घटना नहीं हुई है. पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत न मिलने की बात कही है. हालांकि मौके पर पुलिस टीम कैंप कर जांच-पड़ताल कर रही है.
घटना की जांच तेज, शिकायत का इंतजार
पुलिस सीसीटीवी फुटेज और इलाके के लोगों से पूछताछ कर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. अवैध कोयला तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़ी यह घटना मानी जा रही है, जिसकी जांच गहराई से की जा रही है. स्थानीय लोग इस घटना को लेकर काफी आक्रोशित हैं और मांग कर रहे हैं कि कोयला तस्करों पर सख्त कार्रवाई की जाए. समाचार लिखे जाने तक भुक्तभोगी के द्वारा लिखित शिकायत नहीं दी गई थी.
यह भी पढ़ें: पिनराई विजयन पर ED की कार्रवाई के खिलाफ झारखंड में वामदलों का देशव्यापी आंदोलन, 29 मई से प्रदर्शन
यह भी पढ़ें: गिरिडीह के सरिता देवी को CM के निर्देश पर मिली मदद, प्रशासन उठाएगा बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










