झारखंड बोर्डर पश्चिम बंगाल में 104 केजी गांजा बरामद

Updated:
विज्ञापन
झारखंड बोर्डर पश्चिम बंगाल में 104 केजी गांजा बरामद

nirsa

विज्ञापन

झारखंड से पश्चिम बंगाल मैथन डैम के रास्ते भारी मात्रा में मादक पदार्थों की तस्करी को पश्चिम बंगाल के खुफिया विभाग और कल्याणेश्वरी चौकी की पुलिस ने नाकाम कर दिया है. एक संयुक्त अभियान के दौरान कुल 104 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. हालांकि पुलिस की मुस्तैदी को भांपकर तस्कर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को खुफिया विभाग को एक गुप्त सूचना मिली थी। सूचना थी कि झारखंड सीमा पार कर एक चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में गांजा बंगाल में घुसाने की कोशिश की जा रही है. खबर मिलते ही खुफिया विभाग की टीम तुरंत हरकत में आ गई.कल्याणेश्वरी चौकी की पुलिस को साथ लेकर कल्याणेश्वरी लेफ्ट बैंक से सटे 'पुलिस बागान' इलाके में तुरंत नाका चेकिंग शुरू कर दी गई.

नाका चेकिंग के दौरान दूर से ही पुलिस की गाड़ी और मुस्तैदी को देखकर तस्करी कर रहे वाहन के चालक ने भांप लिया कि आगे खतरा है. स्थिति को भांपते हुए उसने पुलिस बागान इलाके से कुछ दूरी पहले ही गाड़ी रोक दी और मौके से रफूचक्कर हो गया. काफी देर तक गाड़ी को एक ही जगह खड़ा देखकर पुलिसकर्मियों को शक हुआ. जब पुलिस टीम ने पास जाकर गाड़ी की तलाशी ली, तो वे दंग रह गए. गाड़ी के अंदर से कुल 100 पैकेट बरामद किए गए.जब इन पैकेटों को खोला गया तो जांचकर्ताओं के होश उड़ गए। उनमें कुल 104 किलो गांजा ठसाठस भरा हुआ था.

तस्करी में इस्तेमाल की गई चार पहिया गाड़ी बिल्कुल नई है. पुलिस की नजरों से बचने के लिए इस गाड़ी पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगाई गई थी. इतनी बड़ी मात्रा में गांजा पश्चिम बंगाल में किस जगह ले जाया जा रहा था और इस अंतरराज्यीय तस्करी रैकेट का मुख्य सरगना कौन है, इसका पता लगाने के लिए आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस के खुफिया विभाग ने तेजी से जांच शुरू कर दी है. बिना नंबर की गाड़ी के इंजन और चेसिस नंबर के जरिए उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है. फरार चालक और तस्करी गिरोह के अन्य सदस्यों को दबोचने के लिए पुलिस विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर रही है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola