डिगवाडीह में गणेश महोत्सव की भूमि पूजन को लेकर दो गुटों में मारपीट

Author Umesh singh|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

धनबाद के डिगवाडीह में गणेश महोत्सव की भूमि पूजन को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. मंदिर निर्माण के लिए जमा राशि को लेकर उपजे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई. पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है.

विज्ञापन

धनबाद जिला अंतर्गत डिगवाडीह में गणेश महोत्सव के लिए पुरानी पूजा कमिटी द्वारा पिछले दिनों किए गए भूमि पूजन का विरोध करते हुए विपक्षी गुट द्वारा रविवार को नई कमेटी गठन के लिए आम सभा और दोबारा भूमि पूजन बुलाया गया था. इसी दौरान दोनों गुटों के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

दोनों पक्षों के चार लोग पुलिस हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही जोड़ापोखर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लिया है

मंदिर निर्माण की राशि को लेकर बढ़ा विवाद

घटना के बाद दोनों पक्षों के समर्थक थाना पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. विवाद का कारण मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित राशि को लेकर है. एक पक्ष पुरानी कमिटी से हिसाब मांग रहा है. वहीं पुरानी कमिटी के सदस्यों का कहना है कि मंदिर निर्माण के लिए राशि मंदिर के नाम से बैंक में जमा है और उसी से पूजा मंदिर का निर्माण कार्य किया जाएगा. थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने कहा कि जो भी घटना घटी है उसकी लिखित शिकायत दें. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola