बिग बाजार समेत धनबाद के 55 प्रज्ञा केंद्रों पर आधार में सुधार की सुविधा

Updated:
विज्ञापन

AI Image

जिलेवासियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आधार सेवाओं का विस्तार किया गया है. अब 153 आधार सेवा केंद्रों के अलावा 55 प्रज्ञा केंद्रों पर भी आधार से जुड़ी जानकारी को अपडेट करने की सुविधा उपलब्ध है.

विज्ञापन

जिलेवासियों की सुविधा के लिए आधार सेवाओं का विस्तार किया गया है. नया आधार कार्ड बनवाने के लिए जिले में 153 आधार सेवा केंद्र संचालित हैं. इसके अलावा 55 प्रज्ञा केंद्रों पर आधार से जुड़ी जानकारी में सुधार और अपडेट कराने की सुविधा उपलब्ध है.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रखंड, डाकघर और बैंकों में भी आधार केंद्र

डीसी आदित्य रंजन ने बताया कि सरायढेला बिग बाजार के पास यूनिविस्टा टावर, सभी प्रखंड मुख्यालय, प्रखंड संसाधन केंद्र, डाकघर और विभिन्न बैंकों में आधार सेवा केंद्र संचालित किये जा रहे हैं. नागरिक इन केंद्रों पर आधार से संबंधित जरूरी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं.

55 प्रज्ञा केंद्रों पर डाटा अपडेट की सुविधा

जिले के 55 प्रज्ञा केंद्रों पर आधार में मोबाइल नंबर, पता और ई-मेल समेत अन्य उपलब्ध सेवाओं से संबंधित जानकारी में सुधार कराया जा सकता है. इनमें धनबाद के 13, बाघमारा-कतरास के नौ, एगारकुंड के छह, बलियापुर, गोविंदपुर और टुंडी के चार-चार तथा केलियासोल, बाघमारा, तोपचांची, निरसा और झरिया के तीन-तीन केंद्र शामिल हैं.

यूनिविस्टा टावर में दो और मशीनें लगेंगी

डीसी ने बताया कि बिग बाजार के पास यूनिविस्टा टावर स्थित आधार सेवा केंद्र में दो अतिरिक्त मशीनें खरीदी गयी हैं. इन्हें जल्द शुरू किया जायेगा. इससे आधार से जुड़े कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है.

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भीड़ से बचने के लिए अपने नजदीकी अधिकृत आधार सेवा केंद्र या प्रज्ञा केंद्र का उपयोग करें. पुराने मोबाइल नंबर और पते को समय पर अपडेट कराने से सरकारी योजनाओं और अन्य नागरिक सुविधाओं का लाभ लेने में परेशानी नहीं होगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola