Dhanbad News:डीजीएमएस अधिकारियों ने किया एएमपी कोलियरी का निरीक्षण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Nov 2024 12:56 AM
Dhanbad News:डीजीएमएस के निदेशक अनिल कुमार दास तथा डिप्टी निदेशक मो जावेद आलम ने सोमवार को बीसीसीएल एएमपी कोलियरी का निरीक्षण किया.
निरीक्षण के बाद कोलियरी के अधिकारियों के साथ बैठक करते डीजीएमएस के निदेशक. Dhanbad News:डीजीएमएस के निदेशक (माइंस सेफ्टी) अनिल कुमार दास तथा डिप्टी निदेशक (खनन) मो जावेद आलम सोमवार को बीसीसीएल बरोरा एरिया की एएमपी कोलियरी का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने खदान में ब्लास्टिंग की प्रकिया तथा सुरक्षा का अवलोकन किया. तत्पश्चात कोलियरी कार्यालय में स्थानीय बीसीसीएल अधिकारियों के साथ कोलियरी के विस्फोटक के भंडारण, परिवहन, उपयोग तथा पूरे सिस्टम पर गहन जानकारी ली. सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. अधिकारियों द्वारा ब्लास्टिंग प्रक्रिया की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए गुणात्मक सुधार व कई दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने अधिकारियों को दिये गये सुझावों को लागू करने का निर्देश दिया. मौके पर बरोरा जीएम पीयूष किशोर, पीओ काजल सरकार, मैनेजर यशवंत सिंह राजपूत, सेफ्टी अधिकारी बीडी सिंह, पी पांडे आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










