Dhanbad News : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गोल्फ ग्राउंड में सभा को करेंगे संबोधित
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :26 Sep 2024 2:15 AM (IST)
विज्ञापन

Dhanbad News : धनबाद में भाजपा की प्रमंडल स्तरीय परिवर्तन यात्रा का समापन समारोह आज
विज्ञापन
Dhanbad News : धनबाद में भाजपा की प्रमंडल स्तरीय परिवर्तन यात्रा का समापन समारोह आज
Dhanbad News : धनबाद जोन भाजपा की प्रमंडलीय परिवर्तन यात्रा का समापन 26 सितंबर को धनबाद में होगा. परिवर्तन यात्रा के समापन पर रणधीर वर्मा स्टेडियम, गोल्फ ग्राउंड में आमसभा होगी. इसमें मुख्य वक्ता के रूप में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सभा को संबोधित करेंगे. सभा में स्थानीय सांसद ढुलू महतो, विधायक राज सिन्हा सहित अन्य स्थानीय नेता मौजूद रहेंगे. गोल्फ ग्राउंड की सभा में धनबाद, बाघमारा व झरिया, विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ता व नेता शामिल होंगे. साथ ही आम जनों की भी भागीदारी होगी. विधानसभा चुनाव के पहले इस परिवर्तन यात्रा को पार्टी ने गंभीरता से लिया है. साथ ही सभी विधानसभा क्षेत्र में बैठक कर आयोजन की भव्य तैयारी की गयी है. कार्यक्रम को लेकर जगह-जगह होर्डिंग-बैनर लगाये गये हैं.धनबाद विधायक, पूर्व सांसद ने ली तैयारी का जायजा :
इधर महासभा की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को धनबाद विधायक राज सिन्हा, पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह, अमरेश सिंह, जिलाध्यक्ष श्रवण राय व मानस प्रसून समेत अन्य नेता रणधीर वर्मा स्टेडियम पहुंचे. विधायक राज सिन्हा ने कहा कि परिवर्तन यात्रा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भव्य स्वागत होगा. कार्यक्रम को लेकर भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता उत्साहित हैं. साथ ही झारखंड की भ्रष्ट सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश है.रोड शो करते हुए रथ पहुंचेगा सभा स्थल :
भाजपा की परिवर्तन यात्रा धनबाद महानगर में प्रवेश करेगी. इस दौरान महुदा, केंदुआ, बैंक मोड़ सहित कई स्थानों पर स्वागत होगा. रोड शो करते हुए रथ गोल्फ ग्राउंड सभा स्थल पहुंचेगी. इसके लिए विशेष तैयारी की गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




