Dhanbad News: अबुआ व पीएम आवास योजना में धीमी प्रगति पर डीडीसी ने जतायी नाराजगी

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: कार्य में तेजी लाने का सभी बीडीओ को दिया निर्देश

विज्ञापन

Dhanbad News: धनबाद के उप विकास आयुक्त सादात अनवर ने बुधवार को अबुआ आवास व प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा की. उन्होंने पाया कि दोनों योजनाओं में प्रगति धीमी है, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जतायी. साथ ही सभी बीडीओ को 10 दिनों में प्रगति लाते हुए आवास पूर्ण कराने का निर्देश दिया. वहीं प्रथम किस्त प्राप्त लाभुकों को द्वितीय किस्त देने का निर्देश दिया. बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2196 लाभुकों ने लिंटर स्तर का कार्य पूरा नहीं किया है, जबकि 2024-25 में 5337 लाभुकों ने प्लिंथ स्तर का कार्य पूर्ण नहीं किया है.

2021 लाभुकों को पहले किस्त का भी भुगतान नहीं :

डीडीसी श्री अनवर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में बाघमारा, गोविंदपुर, निरसा व बलियापुर में योजना की स्वीकृति और प्रथम किस्त में काफी अंतर है. साथ ही 2021 लाभुकों को अब तक प्रथम किस्त का भुगतान नहीं किया गया है. इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए बीडीओ को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है. बैठक में निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन के अलावा विभिन्न प्रखंड के बीडीओ, संबंधित अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola