Dhanbad News: डीएवी सेंट्रल, वालीबॉल कोचिंग सेंटर,कॉस्को ने जीते मैच

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: डीएवी सेंट्रल, वालीबॉल कोचिंग सेंटर,कॉस्को ने जीते मैच

वॉलीबॉल स्टेडियम में अस्मिता सिटी वालीबॉल लीग शुरू

विज्ञापन

धनबाद जिला वालीबाल संघ के तत्वावधान में रविवार से वॉलीबॉल स्टेडियम में अस्मिता सिटी महिला वालीबॉल लीग की शुरुआत की गयी. इसमें महिलाओं की 12 टीमें भाग ले रही हैं. उद्घाटन मैच में डीएवी सेंट्रल वूमेन एस क्लब ने अभया सुंदरी हाई स्कूल को 25-23, 25-21 से हराया. वहीं दूसरे मैच में वालीबॉल कोचिंग सेंटर ने कॉस्को वूमेंस क्लब को 25-19, 25-23 से हरा दिया. तीसरे मैच में आइएसएम वूमेन एस क्लब ने इंडियन स्कूल ऑफ लर्निंग को 25-19, 25-27, 15-13 से हराया. वहीं सेंट जेवियर्स गर्ल्स टीम ने यूथ क्लब को 25-23, 25-27, 17-15 से हराया.

पूर्व सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी ने किया उद्घाटन

इसके पूर्व अस्मिता सिटी महिला वालीबॉल लीग का उद्घाटन पूर्व सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी पंकज कुमार, पूर्व महिला वॉलीबॉल खिलाड़ी शबाना परवीन, कविता झा ने उद्घाटन किया. उद्घाटन समारोह में महासचिव सूरज प्रकाश लाल, जितेन कुमार, दिलीप सिंह चौधरी, वीरेंद्र कुमार पांडे, अब्दुल कादिर, यश अफरोज खान उपस्थित थे.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola