Dhanbad News: एजेंसी से गैस सिलिंडर नहीं मिलने से ग्राहक परेशान

Published by : OM PRAKASH RAWANI Updated At : 10 Mar 2026 9:27 PM

विज्ञापन

Dhanbad News: डीएसी मैसेज नहीं आने से हो रही है परेशानी : संचालक

विज्ञापन

Dhanbad News: डीएसी मैसेज नहीं आने से हो रही है परेशानी : संचालक Dhanbad News: विनोद गैस डिस्ट्रीब्यूटर भागा के ग्राहकों को गैस सिलिंडर नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्राहकों को कहना है कि गैस सिलिंडर की बुकिंग नहीं होने और मैसेज नहीं आ रहा है. कंपनी के साइड नेटवर्क की दिक्कत से ग्राहकों की परेशानी बढ़ गयी है. तीन-चार दिनों से गैस सिलिंडर की बुकिंग नहीं हो रही है. गैस डिस्ट्रीब्यूटर के कर्मियों ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण बुकिंग व डीएसी मैसेज नहीं आ रहा है. इसके कारण ग्राहकों को गैस सिलिंडर नहीं दे पा रहे हैं. ग्राहकों का कहना है कि इससे रोजा में खाना बनाने में काफी परेशानी हो रही है. होली के बाद से गैस सिलिंडर की बुकिंग नहीं हो रही है. इस संबंध में विनोद गैस एजेंसी संचालक का कहना है कि गैस सिलिंडर बुकिंग के लिए डीएसी मैसेज नहीं आने से गैस सिलिंडर नहीं दे पा रहे हैं.

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola