ePaper

Dhanbad News : दोलाबड़ में चड़क पूजा में उमड़ी भीड़

Updated at : 18 May 2025 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : दोलाबड़ में चड़क पूजा में उमड़ी भीड़

Dhanbad News : दोलाबड़ में चड़क पूजा में उमड़ी भीड़

विज्ञापन

Dhanbad News : दोलाबड़ गांव में रविवार को चड़क पूजा के मौके पर गांव के शिव मंदिर प्रांगण में भोक्ता घुरा मेला धूमधाम से आयोजित किया गया. इस अवसर पर शिव भक्तों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ अपने शरीर के विभिन्न अंगों में लोहे की कीलें चुभोकर नाचते गाते रहे. मंदिर प्रांगण में स्थापित भोक्ता खूंटा के लट पर लटक कर घूमते रहे. यह दौर देर शाम तक चलता रहा. सैकड़ों लोगों ने मेले का आनंद उठाया. कार्यक्रम को संपन्न कराने में मुखिया सुनीता मल्लिक, राकेश मल्लिक, पंसस भोलानाथ महतो, लालमोहन महतो, रमेश गोप, लखीराम महतो, मिंटू सेन, नीरेश महतो, कीर्तन महतो, चंद्रशेखर पांडेय, चंडीचरण पांडेय, साधन गोप, संतोष महतो, उज्ज्वल सेन का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola