प्रिंस खान के निशाने पर कारोबारी, गैंगस्टर ने बाहर से बुलाये थे गुर्गे, धनबाद पुलिस ने आधा दर्जन को उठाया

गैंगस्टर प्रिंस खान
Crime News: धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई और उसके गुर्गे से पूछताछ के बाद पता चला है कि धनबाद के कई कारोबारी गैंगस्टर के निशाने पर हैं. उन्हें डराने-धमकाने और उनसे वसूली के लिए प्रिंस खान ने बाहर से गुर्गों को धनबाद बुलाया है. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आयी और कई जगहों पर छापेमारी कर आधा दर्जन से अधिक लोगों को उठा लिया है. इनसे पुलिस को कई अहम जानकारियां मिलीं हैं.
Crime News Dhanbad| धनबाद के 2 दर्जन कारोबारी गैंगस्टर प्रिंस खान के निशाने पर हैं. रंगदारी वसूलने और दहशत फैलाने के लिए कुछ अपराधियों को प्रिंस खान ने बाहर से बुलाया है. इसकी भनक लगते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और आधा दर्जन से ज्यादा संदिग्ध लोगों को उठा लिया. इस बात का खुलासा गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई जियाउल हक उर्फ बंटी खान और गुर्गा अफजल अंसारी ने किया है. पिछले दिनों धनबाद मंडल कारा में छापेमारी में बंटी खान के वार्ड से 3 मोबाइल फोन बरामद हुए थे. उस मामले में पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लिया था. पूछताछ के दौरान दोनों ने कई अहम जानकारियां दी.
- प्रिंस के भाई बंटी, गुर्गा अफजल बोला- निशाने पर धनबाद के कारोबारी
- बंटी को लेकर झरिया पहुंची पुलिस, कई लोगों से चल रही है पूछताछ
- जेल के अंदर छोटे अपराधियों को प्रलोभन दे कर करा रहा गैंग में शामिल
कई अपराधियों से पूछताछ कर रही पुलिस
बंटी खान से मिली जानकारियों के आधार पर पुलिस हरकत में आयी और कई अपराधियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बंटी और अफजल ने पुलिस को बताया कि धनबाद के कई लोग प्रिंस खान के राडार पर हैं.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जेल से सीधे प्रिंस के संपर्क में थे बंटी और अफजल
बंटी और अफजल से पूछताछ में पता चला कि वे प्रिंस खान से सीधे संपर्क में थे. बंटी ने जेल के अंदर रहते हुए कई कारोबारियों का मोबाइल नंबर प्रिंस खान को उपलब्ध करवाया था. इसके बाद उन कारोबारियों को प्रिंस के फोन आने शुरू हो गये. इनमें से कुछ लोगों ने स्वीकार किया है कि उससे फोन पर रंगदारी की मांग की गयी है, लेकिन अधिकतर ने इससे इंकार कर दिया है. इसके बाद ऐसे लोगों को डराने के लिए प्रिंस खान ने अपराधियों को बाहर से बुलाया है. पिछले कुछ दिनों से ये अपराधी धनबाद में रह रहे हैं.
सिंदरी, झरिया और महुदा में पुलिस की छापेमारी
बंटी और अफजल से मिली जानकारी के आधार पर धनबाद पुलिस ने सिंदरी, झरिया और महुदा में छापेमारी शुरू कर दी है. पुलिस अलग-अलग टीम बनाकर काम कर रही है. सिंदरी, झरिया और महुदा क्षेत्र के कई लोगों को उठाकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस को उनसे भी कई जानकारियां मिली हैं. जल्द ही कई अपराधियों के पकड़े जाने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें
Watch Video: बदल गया रांची, रामगढ़ और खूंटी का मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट
3 साल से फरार रेलवे डंप यार्ड फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी विनय रांची से गिरफ्तार
अनिल टाईगर हत्याकांड में सामने आया 10 एकड़ जमीन पर कब्जा और 4.5 करोड़ रुपए का कनेक्शन?
जमशेदपुर में रफ्तार का कहर, 2 की मौत, स्कूटी को 2 किमी तक घसीटती रही बस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




