3 साल से फरार रेलवे डंप यार्ड फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी विनय रांची से गिरफ्तार

विनय की गिरफ्तारी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते पुलिस पदाधिकारी. फोटो : प्रभात खबर
Crime News Jharkhand: बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र में रेलवे डंप यार्ड फायरिंग मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. राजधानी रांची से उसकी गिरफ्तारी हुई है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे धर दबोचा.
Table of Contents
Crime News Jharkhand| बोकारो, रंजीत कुमार : बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र में वर्ष 2022 (कांड संख्या 209/22) में हुए रेलवे डंप यार्ड फायरिंग मामले के मुख्य आरोपी विनय सिंह उर्फ बिट्टू (29) को 3 साल बाद बालीडीह थाना की टीम ने रांची से बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया. बालीडीह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रांची के सुखदेव नगर थाना स्थित किशोरगंज रोड नंबर 4 में छापेमारी की थी. विनय सिंह पर बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़ और रांची के थाने में रंगदारी, हत्या का प्रयास, डकैती सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं. विनय सिंह रांची जेल में बंद कुख्यात सनी सिंह गिरोह का सक्रिय सदस्य है.
- रांची जेल में बंद कुख्यात सनी सिंह गिरोह का सक्रिय सदस्य है विनय
- बोकारो, हजारीबाग, रांची, रामगढ़ में आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज
विनय की गिरफ्तारी झारखंड पुलिस की बड़ी सफलता
सनी सिंह का नाम रांची में भाजपा नेता अनिल टाईगर की हत्या में आया था. विनय की गिरफ्तारी बोकारो पुलिस के साथ-साथ झारखंड पुलिस के लिए भी बड़ी सफलता मानी जा रही है. छापेमारी दल में बालीडीह थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक संदीप कुमार, सहायक अवर निरीक्षक आनंद ठाकुर, आरक्षी राजेश पासवान, आरक्षी बैजनाथ राउत शामिल थे.
रामाशंकर राय ने विनय के खिलाफ दर्ज कराया था केस
बालीडीह थाना में बृहस्पतिवार को इंस्पेक्टर नवीन सिंह ने बताया कि 29 अगस्त 2022 को रामाशंकर राय (बिहार के मुंगेर जिला के बरियारपुर थाना स्थित रतनपुर निवासी) ने बालीडीह थाने में एक मामला दर्ज कराया था. इसमें अज्ञात अपराधियों पर बालीडीह क्षेत्र के रेलवे डंप यार्ड में रेलवे वैगन कटिंग की नीलामी को लेकर डंप यार्ड में गोलीबारी कर भय फैलाने का आरोप लगाया था.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जांच में 6 लोग शामिल पाये गये
इसी आरोप में बालीडीह थाने में कांड संख्या 209/22 में धारा 386/387 भादवी और 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया. अनुसंधान के दौरान मामले में 6 लोगों की संलिप्तता पायी गयी थी.
कांड के 5 आरोपियों को पुलिस भेज चुकी है जेल
थाना प्रभारी ने कहा कि अनुसंधान के क्रम में कांड के आरोपितों रोहित सिंह (रतनपुर, थाना बरियापुर, जिला मुंगेर), पिंटू वर्मा (न्यू आनंद नगर, हरमू रोड, रांची), तबारक अंसारी (डोरंडा यूनुस चौक, रांची), रोहित वर्मा (टेनेंट ऑफ हबीब अंसारी, आईएसएम चौक, पुंदाग, रांची) और लालदेव महतो (न्यू मोराबादी जिला रांची) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. कांड का छठा आरोपी विनय सिंह उर्फ बिट्टू नेपाली 3 साल से फरार चल रहा था. बालीडीह पुलिस ने 9 अप्रैल 2025 की रात को रांची (किशोर गंज रोड नं-4, थाना सुखदेवनगर, जिला रांची) में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया.
विनय सिंह पर दर्ज हैं कुल 7 गंभीर मामले
- रांची के नामकुम थाना में कांड संख्या 191/21 (25 जुलाई 2021) में धारा 115/120बी व 25 (1-बी) ए/26/35/25 (7) आर्म्स एक्ट.
- नामकुम थाना में कांड संख्या 119/17 (22 जुलाई 2017) में धारा-412/395/365.
- सुखदेव नगर थाना में कांड संख्या 373/22 (13 सितंबर 2022) में धारा 4/5 विस्फोटक अधिनियम व 25 (1-बी) ए/26/29/35 आर्म्स एक्ट.
- बरकाकाना रेल थाना में कांड संख्या 06/21 (9 अक्टूबर 2021) में धारा 307/387/34 व 27 आर्म्स एक्ट.
- रांची के कोतवाली थाना में कांड संख्या 637/15, जीआर 455/15 में धारा 341/323/386/379/34.
- बासन थाना में कांड संख्या 14/21 (नौ अगस्त 2021) में धारा-279/337/338 व 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट.
- अरगोड़ा थाना में कांड संख्या जीआर 1649/15 में धारा 414/34 भादवि.
इसे भी पढ़ें
10 अप्रैल को आपके शहर में 14 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ या महंगा, यहां चेक करें रेट
PHOTOS: देवघर आईएसबीटी की बढ़ी रौनक, बेहतर सुविधाओं के साथ बस सेवा शुरू
Watch Video: धनबाद में आंधी-पानी, ओलावृष्टि से तबाही, दर्जनों पेड़ गिरे, छप्पड़ उड़े, बिजली गुल
Watch Video: बदल गया रांची, रामगढ़ और खूंटी का मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




