ठेका मजदूर ने की खुदकुशी, घर जाने को लेकर था परेशान

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 May 2020 1:04 AM

विज्ञापन

नोवामुंडी माइंस क्षेत्र के संग्रामसाई कॉलोनी निवासी ठेका मजदूर आलोक मंडल (32) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे की है.

विज्ञापन

नोवामुंडी : नोवामुंडी माइंस क्षेत्र के संग्रामसाई कॉलोनी निवासी ठेका मजदूर आलोक मंडल (32) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे की है. आलोक अब्दुल अमीन के टेंट-हाउस में टेंट बांधने का काम करता था. वह बासंती पूजा के समय नोवामुंडी आया था. मूल रूप से पश्चिम बंगाल के उत्तर श्यामपुर दक्षिणी 24 परगना का रहने वाला था. जानकारी के मुताबिक, रात करीब 9.30 बजे उसने पंखे के सहारे फांसी लगा ली. शनिवार सुबह सूचना मिलने पर नोवामुंडी पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला. टाटा-स्टील अस्पताल ले आयी.

यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. साथ काम करने वाले मजदूरों ने बताया, वह अपने परिवार से मिलने बंगाल जाना चाहता था. आवागमन का साधन नहीं होने के कारण उसे इजाजत नहीं मिल रही थी. घटना से पहले उसने अपनी पत्नी व बच्चे से वीडियो कॉलिंग कर बातचीत की थी. टेंट संचालक की भूमिका को भी संदेहास्पद बताया जा रहा है. टेंट हाउस संचालक अब्दुल अमीन से मोबाइल से संपर्क स्थापित किया गया, तो उन्होंने बताया कि शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा जा रहे हैं. लौटने के बाद जानकारी देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola