Dhanbad News: खेल दिवस पर प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

Edited by ASHOK KUMAR
Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल दिवस पर दो दिवसीय खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसके लिए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के निदेशक शशि रंजन ने जरूरी निर्देश जारी किया है.

विज्ञापन

धनबाद.

राष्ट्रीय खेल दिवस पर दो दिवसीय खेलकूद व प्रेरक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसके लिए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के निदेशक शशि रंजन ने जरूरी निर्देश जारी किया है. राष्ट्रीय खेल दिवस पर सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त सभी कोटी के स्कूलों में मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में 29 व 30 अगस्त को खेलकूद व प्रेरक कार्यक्रम आयोजित करना है.

स्कूलों से निकलेगी प्रभात फेरी

29 अगस्त को स्कूलों से प्रभात फेरी निकाली जायेगी. प्रार्थना सभा में मेजर ध्यानचंद जी को पुष्पांजलि दी जायेगी. उनकी जीवनी पर प्रकाश डालना, खेल शपथ ग्रहण, सांकेतिक खेल प्रदर्शनी का आयोजन करना है. योग, मास पिटी, मार्शल आर्ट, फिटनेस चैलेंज में पुशअप, स्किपिंग, प्लांक चैलेंज, खेल प्रतियोगिताओं में वर्ग एक से पांचवीं कक्षा के लिए 50 मीटर दौर, बोरी दौड़, तीन टांग दौड़, चम्मच-गोली दौड़, छठी से आठवीं कक्षा के लिए 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दोर, कबड्डी या खो-खो, नौवीं से 12वीं कक्षा के लिए 400 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, फुटबॉल, हॉकी या कबड्डी, छात्र शिक्षक मैत्री खेल में रस्सीकशी, क्रिकेट या फुटबॉल, म्यूजिकल चेयर, राष्ट्रगान होगा. वहीं 30 अगस्त को प्रार्थना, स्वास्थ्य एवं खेल और जीवन में अनुशासन का महत्व पर संबोधन, खेल शपथ ग्रहण, मार्च पास्ट, पारंपरिक खेल प्रदर्शन में गिल्ली डंडा, गुलेल, पिट्टु, रस्साकशी, तीरंदाजी प्रदर्शन, कला गतिविधियाें में खेल स्वास्थ्य विषय पर स्लोगन या नारे, निबंध प्रतियोगिता, खेल प्रतियोगिताएं, वर्ग एक से पांचवीं के लिए कैरम, लूडो, छठी से आठवीं कक्षा के लिए शतरंज या टेबल टेनिस, नौवीं से 12वीं के लिए बैडमिंटन या वालीबॉल आदि प्रतियोगिताएं होंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola