Dhanbad News : इलाज के दौरान कोलकर्मी मौत, शव के साथ आंदोलन के बाद पत्नी को मिला नियोजन

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : इलाज के दौरान कोलकर्मी मौत, शव के साथ आंदोलन के बाद पत्नी को मिला नियोजन

Dhanbad News : इलाज के दौरान कोलकर्मी मौत, शव के साथ आंदोलन के बाद पत्नी को मिला नियोजन

विज्ञापन

Dhanbad News : बीसीसीएल ब्लॉक-दो एबीओसीपी के 14 नंबर फीडर ब्रेकर में हेल्पर सुनील यादव की मौत मंगलवार को रिम्स रांची अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. वह मुराइडीह कॉलोनी का निवासी था. उसके एक साल का पुत्र है. वह 21 दिसंबर को द्वितीय पाली में ड्यूटी के दौरान वह बेहोश होकर गिर गया था. घटना के बाद परिजन शव लेकर 14 नंबर हाजिरी घर पहुंचे और मृतक पत्नी को नियोजन देने की मांग को लेकर धरना पर बैठ गये. प्रबंधन द्वारा किसी तरह की सुनवाई नहीं करने पर यूनियन प्रतिनिधियों ने कोलियरी का चक्का जाम कर दिया. उससे छह घंटे तक कोयले का उत्पादन व ट्रांसपोर्टिंग बाधित रही. 14 नंबर हाजिरी घर पर नियोजन मांग को लेकर हंगामा बढ़ते देख जीएम कुमार रंजीव के हस्तक्षेप पर पीओ आरके शर्मा, मैनेजर रणविजय सिंह, एपीएम अनील कुमार, कार्मिक प्रबंधक प्रशासन पीके झा, कार्मिक प्रबंधक विकास कुमार यूनियन प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की. उसमें परिजनों की सहमति पर प्रबंधन द्वारा मृतक की पत्नी पिंकू देव को तत्काल प्रोविजनल नियुक्ति पत्र दिया गया. अन्य राशि का भुगतान नियमानुसार करने का आश्वासन दिया गया. उसके बाद परिजन शव को उठाकर दाह संस्कार के लिए घर ले गये. मौके पर लगनदेव यादव, गोपाल मिश्रा, गोपाल चंद्र गोप, सुरेन्द्र यादव, जेके झा, , बैजनाथ यादव, ज्ञानी जैल सिंह, तपन पांडेय, गिरिश शर्मा, दिलीप नोनिया, शिवशंकर यादव, केशव पासवान, शंकर नोनिया, विनोद रवानी, दिनानाथ सिंह, संतोष रजवार, सौखी मांझी, मिथलेश यादव, नारायण कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narayan Chandra Mandal

लेखक के बारे में

By Narayan Chandra Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola