ePaper

Dhanbad News : मुखिया संघ के अध्यक्ष के घर पर कोयला तस्करों का हमला, शिकायत

Updated at : 19 May 2025 11:57 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : मुखिया संघ के अध्यक्ष के घर पर कोयला तस्करों का हमला, शिकायत

Dhanbad News : मुखिया संघ के अध्यक्ष के घर पर कोयला तस्करों का हमला, शिकायत

विज्ञापन

Dhanbad News : निरसा क्षेत्र में कोयला तस्करों ने सोमवार की देर शाम प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह के आवास पर हमला बोल दिया. उनके घर पर पत्थरबाजी की. इस संबंध में दिनेश सिंह ने इसकी शिकायत निरसा पुलिस से की है. निरसा उत्तर पंचायत के मुखिया दिनेश सिंह ने कहा कि गुरुदास नगर स्थित आवास पर सोमवार की शाम अचानक असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया. उन्होंने खुद को घर के अंदर बंद कर लिया. कहा कि पिछले दिनों उन्होंने कोयला चोरी का विरोध था, जिसके कारण कारण ही तस्करों व उसके गुर्गों ने हमला बोला. शिकायत में कुंदन, जीवन, अरबान, अरबाज, शेरु, अरविंद उर्फ तांबा, विक्की तांती सहित अन्य पर हरवे हथियार से लैस होकर जान मारने की मंशा से घर पर हमला करने की शिकायत की है. कहा कि लगातार ट्रैक्टर, 407, पिकअप वैन से राजा कोलियरी की अवैध खदानों से भारी मात्रा में कोयला गोविंदपुर क्षेत्र की फैक्ट्रियों में खपाया जा रहा है, जिसका वह विरोध करते रहे हैं. पिछले दिनों कोयला लदा एक वाहन भी पकड़ा था. उसी का परिणाम है यह हमला. इस संबंध में पुलिस ने कहा कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola