Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम में इसी वर्ष से दो नये बीटेक कोर्स शुरू

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम में इसी वर्ष से दो नये बीटेक कोर्स शुरू

Dhanbad News: नये कोर्स में चार वर्षीय जियोलॉजिकल इंजीनियरिंग और जियो-फिजिकल टेक्नोलॉजी

विज्ञापन

Dhanbad News: नये कोर्स में चार वर्षीय जियोलॉजिकल इंजीनियरिंग और जियो-फिजिकल टेक्नोलॉजीDhanbad News: आइआइटी आइएसएम धनबाद में शैक्षणिक सत्र 2026 से बीटेक प्रोग्राम में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है. संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स और सीनेट ने पाठ्यक्रम संरचना में बदलाव को मंजूरी दे दी है. इस निर्णय के तहत संस्थान में दो नये चार वर्षीय बीटेक कोर्स शुरू किये जायेंगे. नये शुरू होने वाले कोर्स में चार वर्षीय बीटेक इन जियोलॉजिकल इंजीनियरिंग और चार वर्षीय बीटेक इन जियो-फिजिकल टेक्नोलॉजी शामिल हैं. इन दोनों कोर्स में 21-21 सीटें निर्धारित की गयी हैं. संस्थान के डीन एकेडमिक प्रो. एमके सिंह ने बताया कि इन कोर्सों की शुरुआत से संस्थान में बीटेक सीटों की कुल संख्या में कोई बदलाव नहीं होगा.

दो इंटीग्रेटेड एमटेक कोर्स बंद

पाठ्यक्रम पुनर्गठन के तहत संस्थान ने पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड एमटेक इन अप्लाइड जियोलॉजी और पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड एमटेक इन अप्लाइड जियोफिजिक्स को बंद करने का निर्णय लिया है. इन दोनों कोर्स में 21-21 सीटें हैं. सत्र 2026 से इन कोर्सों में नया नामांकन नहीं लिया जायेगा. वहीं दोनों नये कोर्सों के शुरू होने के साथ ही संस्थान में अर्थ साइंस विज्ञान से जुड़े आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में पढ़ाई का दायरा और मजबूत होगा. सभी बीटेक कोर्सों में नामांकन जेइइ एडवांस के माध्यम से लिया जायेगा.

18 प्रोग्राम में हैं 210 सीटें

सत्र 2026 से आइआइटी आइएसएम में कुल 18 प्रोग्राम संचालित होंगे, जिनमें कुल 210 सीटें हैं. इनमें चार वर्षीय 15 बीटेक कोर्स और तीन ड्यूल डिग्री प्रोग्राम शामिल हैं. चार वर्षीय बीटेक कोर्स में केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग फिजिक्स, एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग, मैथेमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, माइनिंग इंजीनियरिंग, माइनिंग मशीनरी इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग, मिनरल एंड मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग के साथ नये जियोलॉजिकल इंजीनियरिंग और जियो-फिजिकल टेक्नोलॉजी कोर्स शामिल होंगे. इसके अलावा तीन ड्यूल डिग्री प्रोग्राम भी संचालित होंगे. इनमें बीटेक माइनिंग इंजीनियरिंग और एमबीए इन लॉजिस्टिक एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट (आइआइएम मुंबई से), फिजिकल साइंस तथा केमिकल साइंस शामिल हैं.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola