ePaper

DHANBAD NEWS : ठेका मजदूरों के बोनस पर कोल इंडिया बोर्ड ने लगायी मुहर, अधिसूचना जारी

Updated at : 27 Oct 2024 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
DHANBAD NEWS : ठेका मजदूरों के बोनस पर कोल इंडिया बोर्ड ने लगायी मुहर, अधिसूचना जारी

DHANBAD NEWS : बीसीसीएल के साढ़े छह हजार समेत 90 हजार ठेका कर्मी होंगे लाभान्वित

विज्ञापन

DHANBAD NEWS : धनबाद. कोल इंडिया प्रबंधन ने दिवाली से पहले ठेका मजदूरों को बोनस का तोहफा दिया है. ठेकाकर्मियों के बोनस पर कोल इंडिया बोर्ड ने अपनी मुहर लगा दी है. इसके मुताबिक ठेका मजदूरों को सालाना 8.33 प्रतिशत बोनस का भुगतान किया जायेगा. इससे बीसीसीएल, इसीएल व सीसीएल समेत कोल इंडिया व अन्य सभी अनुषंगी कोल कंपनियों में कार्यरत करीब 90 हजार ठेका कर्मी लाभान्वित होंगे. इस आलोक में शनिवार कोल इंडिया के महाप्रबंधक कार्मिक (श्रम शक्ति व औद्योगिक संबंध) गौतम बनर्जी के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है. अधिसूचना के मुताबिक कोल इंडिया निदेशक मंडल (एफडी) की 25 अक्तूबर को आयोजित अपनी 471 वीं बैठक में खनन गतिविधियों में लगे ठेकेदार मजदूरों के लिए प्रदर्शन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआइ) योजना को मंजूरी दे दी है. प्रत्येक वर्ष दिवाली से पहले पात्र ठेकेदारों के कर्मियों को बोनस का भुगतान किया जायेगा. जिन ठेकाकर्मियों का वेतन/मजदूरी 21,000 रुपये प्रति माह से अधिक है, वे भी बोनस के हकदार होंगे. अधिसूचना के मुताबिक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 30 दिन काम करने वाले ठेका कर्मी ही बोनस राशि भुगतान के लिए पात्र होंगे. वहीं मौजूदा समय में चल रहे अनुबंधों के ठेकेदार खनन गतिविधियों में लगे अपने मजदूरों को बोनस का भुगतान करेंगे.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola