ePaper

Dhanbad News : भूमि अतिक्रमण को ले सीओ ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी को किया नोटिस

Updated at : 24 May 2025 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : भूमि अतिक्रमण को ले सीओ ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी को किया नोटिस

Dhanbad News : भूमि अतिक्रमण को ले सीओ ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी को किया नोटिस

विज्ञापन

Dhanbad News :कृषि फार्म की भूमि पर अतिक्रमण किये जाने की सूचना पर बलियापुर के सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने कृषि भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है. सीओ श्री सिंह ने इस संबंध में बताया कि बलियापुर डांगेपाड़ा न्यू कॉलोनी के पीछे सटे हुए कृषि फार्म की भूमि पर किसी के द्वारा अतिक्रमण कर चहारदीवारी का निर्माण किया गया है, जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने की थी. उसके बादसीओ श्री सिंह ने बलियापुर के प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं अतिक्रमणकारी व्यक्ति पर अतिक्रमणवाद चलाते हुए नोटिस के माध्यम राजस्व दस्तावेज प्रस्तुत करने की 30 मई की तारीख निर्धारित की है. सीओ श्री सिंह ने बताया कि बलियापुर के प्रभारी कृषि पदाधिकारी एवं जिला कृषि पदाधिकारी धनबाद को सूचना देने के बावजूद कृषि विभाग की चुप्पी के कारण कृषि भूमि पर अतिक्रमण का दायरा बढ़ता गया. ऐसी स्थिति में सीओ श्री सिंह ने बलियापुर के प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी को भी पार्टी बनाते हुए उन्हें नोटिस जारी किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola