Dhanbad News: पूजा पंडालों के आसपास होगी सफाई, ब्लीचिंग का होगा छिड़काव

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: 15 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलेगा स्वच्छता ही सेवा अभियान

विज्ञापन

Dhanbad News: चिरकुंडा नप कार्यालय में शुक्रवार को स्वच्छता ही सेवा 2025, मुख्यमंत्री श्रमिक योजना, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट को लेकर सिटी मैनेजर मुकेश निरंजन की अध्यक्षता में कर्मियों व सुपरवाइजरों की बैठक हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर सफाइकर्मी की संख्या बढ़ायी जायेगी. सिटी मैनेजर मुकेश निरंजन ने बताया कि पूजा पंडाल के आसपास विशेष सफाई के साथ साथ ब्लीचिंग का छिड़काव किया जायेगा. सफाई के लिए अधिकृत कंपनी पायोनियर द्वारा काम बंद करने के बाद नप स्तर पर वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है.

20 सितंबर तक स्ट्रीट लाइटें होंगी दुरुस्त

सिटी मैनेजर ने बताया कि 20 सितंबर तक सभी स्ट्रीट लाइट दूरुस्त हो जायेगी. अवैध होर्डिंग व बैनर हटाया जायेगा. स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 15 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलाया जायेगा. मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत रोजगार सृजन पर काम चल रहा है. पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण शिविर लगाया जायेगा. मौके पर सिटी मैनेजर नज़रुल इस्लाम, सीएमएम अरुण बड़ाइक, राजस्व निरीक्षक, सफाई पर्यवेक्षक अनिल साव, ओंकार श्रीवास्तव, अनूप कुमार, अमर दास, चिन्मय बनर्जी, बैजू साव, बिजली मिस्त्री भुवन, राजेश सहित अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola