Dhanbad News : जीतपुर में फायरिंग के बाद सीआइएसएफ ने जब्त की विस्फोटक सामग्री

Published by : NARAYAN CHANDRA MANDAL Updated At : 20 Jan 2026 6:15 PM

विज्ञापन

Dhanbad News : जीतपुर में फायरिंग के बाद सीआइएसएफ ने जब्त की विस्फोटक सामग्री

विज्ञापन

Dhanbad News : जोड़ापोखर थाना क्षेत्र की जीतपुर कोलियरी के पीछे जंगल में बंद रोपवे के बालू बैंकर के लोहे की चोरी करने में लगे चोरों की धड़-पकड़ करने को लेकर सोमवार की रात छापेमारी करने पहुंचे सीआइएसएफ जवानों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद मंगलवार को सहायक समादेष्टा आदर्श कुमार शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान फायरिंग व डायनामाइट से हुए विस्फोट से स्थानीय लोगों में दहशत है. सीआइएसएफ ने घटनास्थल से जब्त आधा दर्जन ऑक्सीजन तथा एक एलपीजी सिलेंडर, दो गैस कटर सहित कई उपकरण जब्त कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया. इस मामले को लेकर सीआइएसएफ के निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने जोड़ापोखर थाना में शिकायत की है. मालूम हो कि बीसीसीएल के भौंरा एवं पुटकी क्षेत्र में रोपवे से बालू और कोयले की ढुलाई की प्रक्रिया वर्षों पूर्व बंद हो चुकी है. उसके चलते रोपवे के बैंकरों के टावरों पर क्षेत्र के अपराधियों की टेढ़ी नजर है. काली मेला में लाखों की बैंकर के दो टावरों की चोरी होने के बाद जीतपुर में बैंकर के लोहे की चोरी को लेकर चोरों की पिछले एक सप्ताह से डायनामाइट से उड़ाकर टावर गिराकर चोरी करने की प्रक्रिया चल रही थी. इसी क्रम में सोमवार की रात चोरों द्वारा टावर गिराने के बाद लोहा कटिंग किये जाने के दौरान भौंरा के सीआइएसएफ निरीक्षक राजीव कुमार सिंह जवानों के साथ छापेमारी के लिए पहुंचे, जिसे देख चोरों ने फायरिंग शुरू कर दी. सीआइएसएफ की ओर से भी जवाबी फायरिंग की सूचना है. हालांकि सीआइएसएफ ने फायरिंग की घटना से इनकार किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस संबंध में जोड़ापोखर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola