DHANBAD NEWS : सीएम हेमंत सोरेन धनबाद में, 178 करोड़ से अधिक की योजनाओं का देंगे सौगात

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Sep 2024 12:58 AM

विज्ञापन

झारखंड स्किल कांक्लेव 2024 में होंगे शामिल, बलियापुर हवाई पट्टी पर होगा कार्यक्रम. मुख्यमंत्री 48 करोड़ की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को धनबाद आयेंगे. वह बलियापुर हवाई पट्टी पर आयोजित झारखंड स्किल कॉन्क्लेव 2024 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री 129 करोड़ 30 लाख 29 हजार 63 रुपए की 133 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. साथ ही 48 करोड़ 81 लाख 90 हजार 836 रुपए की 84 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. मुख्यमंत्री धनबाद नगर निगम की 44 करोड़ से अधिक की 83, ग्रामीण कार्य विभाग की 52.73 करोड़ की 20, पेयजल एवं स्वच्छता (यांत्रिक प्रमंडल) की 3.85 करोड़ की 10, झारखंड शिक्षा परियोजना की 9.93 करोड़ की आठ, कल्याण विभाग की 1.29 करोड़ की सात, भवन प्रमंडल की 91 लाख की तीन, पथ निर्माण विभाग की 5.50 करोड़ की एक एवं जे.एस.बी.सी.सी.एल. पी.आइ.यू. की 11 करोड़ की एक योजना का शिलान्यास करेंगे. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धनबाद नगर निगम की 46.27 करोड़ की 76, भवन प्रमंडल की 2.09 करोड़ की सात तथा पेयजल एवं स्वच्छता (यांत्रिक) प्रमंडल की 44.93 लाख की एक योजना का उद्घाटन करेंगे. समारोह में मुख्यमंत्री लाभुकों के बीच जॉब ऑफर लेटर का वितरण भी करेंगे.

कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम :

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो गयी है. कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. रविवार को डीसी माधवी मिश्रा, एसएसपी एचपी जर्नादनन के नेतृत्व में वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया. सभी स्थानों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola