ग्रामीण इलाकों में चड़क पूजा की धूम

Updated at : 12 Apr 2024 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों में चड़क पूजा की धूम

Chadak Puja is being performed with great pomp in various villages of Balliapur area. On Friday, Shiva devotees in villages like Sindoorpur, Palani, Kusmatand, Raghunathpur, Chhatabad, Gharbad, Baghmara, Shivpur, Sawlapur, Dhokra etc. observed waterless fast throughout the day and worshiped in the Shiva temple.

विज्ञापन

बलियापुर.

बलियापुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चड़क पूजा धूमधाम से की जा रही है. शुक्रवार को सिंदूरपुर, पलानी, कुसमाटांड़, रघुनाथपुर, छाताबाद, घड़बड़, बाघमारा, शिवपुर, सांवलापुर, धोखरा आदि गांव में शिव भक्तों ने दिनभर निर्जला उपवास कर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना किया. भक्तों ने नजदीकी तालाब में स्नान करने के बाद दंडवत करते हुए भगवान शिव की आराधना कर मंदिर पहुंचे. शुक्रवार की रात कई गांवों में गाजन के अवसर पर झूमर नृत्य, जागरण व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. पलानी में भक्तों ने उपवास कर अपने शरीर में कील चुभोकर 30 फीट उंचे भोक्ता खूंटा पर चकरी के सहारा चक्कर लगाया. पूजा को लेकर गांवों में उत्साह का माहौल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola