Dhanbad News: सीसीएल कोलियरी कर्मचारी कांग्रेस का जमसं में विलय

Dhanbad News:झरिया के कतरास मोड़ स्थित जमसं के केंद्रीय कार्यालय में गुरुवार को सीसीएल कोलियरी कर्मचारी कांग्रेस का विलय जमसं में हो गया.
जमसं में शामिल रामेश्वर सिंह फौजी का स्वागत करते सिद्धार्थ गौतम. Dhanbad News:झरिया के कतरास मोड़ स्थित जमसं के केंद्रीय कार्यालय में गुरुवार को सीसीएल कोलियरी कर्मचारी कांग्रेस का विलय जमसं में हो गया. Dhanbad News:झरिया के कतरास मोड़ स्थित जमसं के केंद्रीय कार्यालय प्रांगण में गुरुवार को संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष गोपाल मिश्रा की अध्यक्षता में मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम उपस्थित थे. समारोह में सीसीएल कोलियरी कर्मचारी कांग्रेस के महामंत्री रामेश्वर सिंह फौजी ने पूरी कार्यसमिति के साथ जमसं में आस्था व्यक्त करते हुए जमसं में यूनियन का विलय किया. संघ के महामंत्री ने सभी को पट्टा देकर स्वागत किया. इस दौरान सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि जिस कोलियरी कर्मचारी कांग्रेस का हमारे संघ में विलय हो रहा है. यह बहुत बड़ी उपलब्धि है. मेरे पिता के साथ काम करने वाले लोग संघ से जुड़ रहे हैं. शामिल होने वालों में रामेश्वर सिंह फौजी, अनिल कुमार सिंह, आरएन सिंह, धनंजय चौधरी, गंगा देवी, सरस्वती देवी, सुनीता कुमारी, सीमा देवी, राम किशोर प्रसाद, रंजीत सिंह, विजय राम, शहनवाज अख्तर, सुनीत कुमार, मंजर हुसैन, अभिषेक कुमार, भागीरथ महतो, संजू देवी आदि हैं. मौके पर अरविंद सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, उमेश कुमार सिंह, रंजय कुमार, संजीत सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, राणा मनीष सिंह, परमहंस सक्सेना, सीसीएल के रिजनल अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह, सचिव ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, गोल्डेन प्रसाद यादव, डीपी सिंह, उदयकुमार सिंह, अशोक शर्मा, दशरथ कुर्मी, विकास कुमार सिंह, कामोद प्रसाद आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










