Dhanbad News: राजगंज में करंट से मवेशी की मौत, हंगामा

Updated at : 21 Feb 2025 2:00 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: राजगंज में करंट से मवेशी की मौत, हंगामा

Dhanbad News: राजगंज के गलीकुल्ही में करंट से दुधारू गाय की मौत के बाद गुरुवार को लोगों ने जमकर हंगामा किया.

विज्ञापन

घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़. Dhanbad News: राजगंज के गलीकुल्ही में करंट से दुधारू गाय की मौत के बाद गुरुवार को लोगों ने जमकर हंगामा किया. गाय राजु ठाकुर की थी. गली कुल्ही निवासी नवीन भदानी के घर के आगे लोहा पोल में करंट आने से गाय उसकी चपेट में आ गयी. मौके पर उसकी मौत हो गयी. सप्ताह भर पहले गाय ने बछड़ा दिया था. घटना के बाद विद्युत कर्मियों ने बिजली व्यवस्था दुरुस्त की. बताया जाता है कि बारिश के बाद सर्विस तार से पोल में करंट आ रहा था. सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र राम सहित स्थानीय लोगों ने लोहा पोल हटाकर सीमेंट पोल लगाने की मांग की है. इधर, विद्युत विभाग के एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि जल्द लोहा पोल को हटाकर सीमेंट पोल लगाया जायेगा. तार को हटा कर केबल लगाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola