Dhanbad News : कंडक्टर की मौत मामले में बस चालक व मालिक पर केस

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : कंडक्टर की मौत मामले में बस चालक व मालिक पर केस

Dhanbad News : कंडक्टर की मौत मामले में बस चालक व मालिक पर केस

विज्ञापन

Dhanbad News : झरिया थाना क्षेत्र के झरिया-सिंदरी मार्ग पर भागा लोदना क्षेत्रीय कार्यालय के समीप मंगलवार को अरमान बस के कंडक्टर दिनेश पंडित की मौत मामले में बुधवार को झरिया थाना में बस चालक व मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. झरिया पुलिस ने कंडक्टर का शव पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को उनके परिजनों को सौंप दियता. परिजन शव को लेकर झरिया थाना पहुंचे. आरोप लगाया कि बस के मालिक से कई बार मुआवजा को लेकर संपर्क किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया. परिजन शव को लेकर थाना में बैठे रहे. परिजनों ने धनबाद सांसद ढुलू महतो को घटना की जानकारी दी. सांसद ने मृतक के परिजनों के साथ मिल कर उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिलाया. मृतक के भाई अर्जुन पंडित ने झरिया थाना में बस मालिक व चालक मो शमशेर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. झरिया थानेदार सह इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार ने बताया कि बस जब्त कर लिया गया है. मृतक के भाई अर्जुन पंडित की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narayan Chandra Mandal

लेखक के बारे में

By Narayan Chandra Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola