ePaper

Dhanbad News : निचितपुर रेलवे फाटक पर कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे लोग

Updated at : 21 Jun 2025 12:29 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : निचितपुर रेलवे फाटक पर कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे लोग

Dhanbad News : निचितपुर रेलवे फाटक पर कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे लोग

विज्ञापन

Dhanbad News : गुरुवार की देर रात राजगंज-महुदा फोरलेन के निचितपुर लिंक लाइन फाटक में रांची से कोलकाता जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. उससे कार में सवार पांच लोग बाल- बाल बच गये. दुर्घटना में रेलवे का सिग्नल पोल टूट कर सड़क पर गिर गया. उससे देर रात तक फोरलेन पर गुजरने वाले वाहनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बताया जाता है कि रांची से वापस अपने घर कोलकाता के लिए कार संख्या जेएच05एक्यू-6520 से विशाल राय, शोभिक सरकार एवं अन्य तीन लोग निकले थे. इसी बीच ओवरटेक करने के दौरान अचानक फोरलेन में फाटक आ जाने के कारण कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. सूचना पर कतरास पुलिस पहुंची और सभी को दूसरे वाहन से वापस रांची भेज दिया. इधर, शुक्रवार की दोपहर लगभग एक बजे रेलवे के कर्मियों द्वारा सड़क पर दोबारा सिग्नल का पोल लगाया गया. दुर्घटना में रेलवे को काफी क्षति पहुंची है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola