Dhanbad News: बरात रही कार पेड़ से टकरायी, पांच घायल, दो की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: बरात रही कार पेड़ से टकरायी, पांच घायल, दो की हालत गंभीर

Dhanbad News: बाघमारा थाना क्षेत्र के पांडेडीह के पास हरिणा-चंद्रपुरा रोड पर रविवार की देर रात 12 बजे बारातियों से भरी गाड़ी जेएच-01-एके-4701 पेड़ से टकरा गयी.

विज्ञापन

हादसे में चालक सहित पांच लोग घायल हो गये. दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है. दोनों को इलाज के ल���ए कतरास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों के परिजन उन्हें दूसरे अस्पताल ले गये. बताया जा रहा है कि फुसरो के मकोली से मांदरा ( बरोरा ) पांच लोग एक चारपहिया वाहन से बरात जा रहे थे.

तेज रफ्तार में जाते समय संतुलन बिगड़ने से हादसा

तेज रफ्तार में आ रही गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से जा टकरायी. आगे बैठे सवार ऋषिराज को गंभीर चोट लगने से खून से लथपथ हो गया. चालक राजू महतो को चेहरे पर गंभीर चोट लगी है. मौके पर पहुंची बाघमारा थाना के रात्रि गश्ती दल ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर ली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola