Dhanbad News: गार्डों को बंधक बना पांच लाख का केबल लूटा

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: गार्डों को बंधक बना पांच लाख का केबल लूटा

Dhanbad News: इसीएल की श्यामपुर बी कोलियरी की घटना

विज्ञापन

Dhanbad News: इसीएल मुगमा क्षेत्र की श्यामपुर बी कोलियरी की 5ृ-6 नंबर इंक्लाइन में दो माह के अंदर छठी बार केबल लूट की घटना घटी. मंगलवार की रात को सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर 19 पिलर केबल काट लिया. उसकी कीमत लगभग पांच लाख रुपये से अधिक बतायी जा रही है. बताया जाता है कि प्रबंधक ने इस संबंध में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ निरसा थाना में शिकायत दर्ज करायी है. बताया जाता है कि 25-30 की संख्या में केबल लुटरों ने धावा बोलकर ड्यूटी पर तैनात नवीन बाउरी, सरजू साव को हथियार के बल पर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-पैर बांध दिये. इसके बाद 5-6 नंबर इंक्लाइन में प्रवेश कर 475 मीटर केबल काट लिया. सुरक्षा में पेट्रोलिंग पार्टी कोलियरी के मुख्य द्वार पर खड़ी थी. लेकिन इनलोगों को भनक तक नहीं लगी. जब अपराधी भाग गये, तो सभी को जानकारी मिली, इसके बाद बंधक बने गार्ड को मुक्त कराया गया. इस संबंध मैं प्रबंधक से संपर्क करने पर उन्होंने फोन नहीं उठाया.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola