Dhanbad news रामकनाली कोलियरी में कर्मियों को बंधक बना कर केबल लूट

Dhanbad news रामकनाली कोलियरी में कर्मियों को बंधक बना कर केबल लूट
Dhanbad news बीसीसीएल कतरास क्षेत्र की रामकनाली कोलियरी के बंद तीन नंबर खदान में बुधवार की रात एक बार फिर अपराधियों ने तांडव मचाया. अपराधियों ने पांच कर्मियों को बंधक बनाकर करीब 350 फीट कॉपर केबल काट लिया. अपराधी पांचों कर्मियों का केपलैंप, दो घड़ी, दो हजार रुपए नगदी छीन कर ले भागे. विरोध करने पर कर्मियों की पिटाई कर सभी को एक जगह पर बैठा दिया. इधर, केबल कटने से जलापूर्ति बाधित हो गयी. बंधक बने कर्मी पंप ऑपरेटर जानकी साव, टुकलाल महतो, मदन बाउरी, पंखा खलासी मुस्लिम मियां ने बताया कि हमलोगों को चारों केपलैंप सहित अन्य समान छीन कर एक जगह पर बैठा दिया. उसके बाद केबल काट कर चलते बने. सूचना पाकर सीनियर ओवरमैन राजेश मंडल, बिजली मिस्त्री पूरण महतो, फीटर राजेश सिंह, प्रह्लाद, परशुराम मांझी ने खदान के अंदर जाकर मुआयना किया. समाचार लिखे जाने तक रामकनाली ओपी की पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी. कर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










