Dhanbad News: बिना आडंबर समाज में परिवर्तन लाना ही संघ की विशेषता : मनोज

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: बिना आडंबर समाज में परिवर्तन लाना ही संघ की विशेषता : मनोज

हिंदू नववर्ष पर बाबूडीह पॉलिटेक्निक ग्राउंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बौद्धिक कार्यक्रम

विज्ञापन

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा और हिंदू नववर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से बाबूडीह पॉलिटेक्निक ग्राउंड में गुरुवार को बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें उत्तर पूर्व क्षेत्र शारीरिक प्रशिक्षण प्रमुख मनोज ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए ””पंच परिवर्तन”” के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का आह्वान किया. उन्होंने हिंदू संस्कृति की वैज्ञानिकता, गौरवशाली इतिहास और भविष्य के संकल्पों पर प्रकाश डाला. कहा कि हिंदू नववर्ष केवल कैलेंडर बदलना नहीं, बल्कि एक नयी चेतना का संचार है. उन्होंने विक्रमी संवत की महत्ता बताते हुए बताया कि सम्राट विक्रमादित्य ने शकों को पराजित कर इसकी स्थापना की थी. कहा कि एक जनवरी के साथ कोई ऐतिहासिक या आध्यात्मिक कारण नहीं जुड़ा है, जबकि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा भगवान राम के राज्याभिषेक, स्वामी दयानंद सरस्वती के जन्म और डॉ हेडगेवार के जन्मदिवस जैसे अहम प्रसंगों से जुड़ा है. संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ””शताब्दी वर्ष”” के महत्व पर भी चर्चा की गयी. इस अवसर पर ””पंच परिवर्तन”” का मंत्र दिया गया.

समाज सुधार के कार्यों से जुड़ने का आह्वान

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने संघ की सादगी की प्रशंसा करते हुए कहा कि बिना किसी आडंबर के समाज में परिवर्तन लाना ही संघ की विशेषता है. उन्होंने गायत्री परिवार जैसे संगठनों के साथ मिलकर समाज सुधार के कार्यों में जुड़ने का आह्वान किया. मौके पर धनबाद विभाग संघ चालक केशव हड़ोदिया, महानगर संघ चालक नित्यानंद पांडे, नगर कार्यवाह सौरभ, नगर कार्यवाह दिनकर, गौतम, अनिल, राजकिशोर, धनबाद विभाग कार्यवाह पंकज, सामोद पांडे, कमलेश, विक्रम हिमालय, बबलू कुमार, विकास, विनोद, सुमन समेत कई स्वयंसेवक उपस्थित थे.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola