Dhanbad: 12 सिलिंडर ले चुके उपभोक्ताओं की बुकिंग अब अप्रैल में, करना होगा ये काम

Updated at : 16 Mar 2026 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
LPG cylinder

LPG cylinder

Dhanbad: जो एलपीजी उपभोक्ता अपने पूरे साल का कोटा 12 सिलिंडर ले चुके हैं, उन्हें अब अप्रैल में ही अगला सिलेंडर मिलेगा. पूरी खबर नीचे पढ़े...

विज्ञापन

Dhanbad: शहर में रसोई गैस की आपूर्ति अभी भी सामान्य नहीं हो सकी है. कंपनियों से गैस एजेंसियों को कम सिलिंडर मिलने के कारण उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ रही है. हालात यह है कि जिन उपभोक्ताओं ने इस वित्तीय वर्ष में 12 सिलिंडर ले लिये हैं, उनकी अगली बुकिंग अब अप्रैल महीने में ही हो सकेगी. गैस एजेंसियों के अनुसार कंपनियों से आपूर्ति कम होने के कारण बैकलॉग बढ़ रहा है. बुकिंग कराने के बाद भी उपभोक्ताओं को सिलिंडर के लिए आठ से 10 दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है. कई उपभोक्ता एजेंसी कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सीमित आपूर्ति के कारण तुरंत डिलीवरी संभव नहीं हो पा रही है.

कंपनियों का सर्वर हुआ ठीक, उपभोक्ताओं को आने लगा मैसेज

एक सप्ताह से खराब गैस कंपनियों का सर्वर ठीक हो गया है. बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं के मोबाइल पर मैसेज आने लगे हैं. पहले सर्वर की तकनीकी समस्या के कारण कई उपभोक्ताओं को बुकिंग की पुष्टि का मैसेज नहीं मिल पा रहा था.

बुकिंग के दूसरे दिन उपभोक्ता को सब्सिडी मिली, लेकिन सिलिंडर नहीं

बैंक मोड़ के एक उपभोक्ता प्रतीक ने 13 को ऑनलाइन गैस सिलिंडर की बुकिंग कराई. दो दिनों बाद सब्सिडी की 37.76 रुपये उनके एकाउंट में आया, लेकिन उन्हें अब तक सिलिंडर नहीं मिला.
कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की स्थिति गंभीर

कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की स्थिति और अधिक गंभीर है. बाजार में इसकी आपूर्ति लगभग ठप हो गयी है. उपलब्ध कॉमर्शियल सिलिंडरों को प्राथमिकता के आधार पर अस्पतालों और बड़े शिक्षण संस्थानों को उपलब्ध कराया जा रहा है. इस कारण होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

ऑनलाइन बुकिंग पर ही दी जा रही सुविधा

गैस एजेंसियों का कहना है कि फिलहाल मैनुअल बुकिंग की सुविधा नहीं दी जा रही है. उपभोक्ताओं को केवल ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से ही गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है. जब तक कंपनियों से पर्याप्त मात्रा में सिलिंडर की आपूर्ति नहीं बढ़ेगी, तब तक बैकलॉग खत्म होना मुश्किल है. ऐसे में आने वाले दिनों में भी उपभोक्ताओं को थोड़े इंतजार के साथ ही गैस सिलिंडर मिल सकेगा.

क्या कहना है एजेंसी की

शारदा गैस एजेंसी के संचालक संजय सिकारिया ने कहा कि वित्तीय वर्ष में एक उपभोक्ता को 12 सिलिंडर देना है. अगर उस उपभोक्ता को और गैस की आवश्यकता है, तो एजेंसी को लिखित आवेदन देना होगा. एजेंसी की ओर से उस आवेदन को ऑनलाइन कंपनी को भेजा जायेगा. कंपनी से एप्रूवल मिलने के बाद उपभोक्ता को अतिरिक्त सिलिंडर उपलब्ध कराया जायेगा.

ये भी पढ़ें…

Deoghar: बदहाल डंपिंग यार्ड देख भड़के मेयर रवि राउत, ठेकेदार पर होगी कार्रवाई

Giridih: सुमित कुमार को मिला सभी वार्ड पार्षदों का समर्थन, निर्विरोध बने डिप्टी मेयर

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola