Dhanbad News: रंगारंग कार्यक्रम के साथ पुस्तक मेला का समापन

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: रंगारंग कार्यक्रम के साथ पुस्तक मेला का समापन

पुस्तक मेला के अंतिम दिन रविवार को पुस्तक प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी. हर स्टॉल में पुस्तकों की अच्छी खरीदारी हुई. छुट्टी का दिन होने से लोगों की उत्साह देखने को मिला.

विज्ञापन

पुस्तक मेला के अंतिम दिन रविवार को पूरा प्रांगण पुस्तक प्रेमियों और सांस्कृतिक प्रेमियों से खचाखच भरा था. हर स्टॉल में पुस्तकों की अच्छी खरीदारी हुई. छुट्टी का दिन होने से लोगों की उत्साह देखने को मिला. अध्यक्ष अतनु गुप्ता तथा सचिव गोपाल भट्टाचार्य ने तमाम लोगों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से पुस्तक मेला का सफल आयोजन हुआ. उन्होंने सभी पुस्तक विक्रेताओं को सम्मानित किया. सांस्कृतिक सचिव सूतपा सेनगुप्ता को चेयरमैन डॉ अबीर चक्रवर्ती के हाथों स्मारक दिया गया.

आशा भोसले को दी गयी श्रद्धांजलि

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कोलकाता के मशहूर संगीतकार सुष्मिता चक्रवर्ती ने अपने गानों से लोगों को झुमने पर विवश कर दिया. कार्यक्रम की शुरुआत में गानों से स्वर्गीय आशा भोसले को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गयी. फिर उन्होंने नये-पुराने गानों से लोगों का दिल जीत लिया.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola