Dhanbad News: मुआवजा पर सहमति के बाद उठा प्रबंधक का शव

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 25 Apr 2025 12:04 AM

विज्ञापन

Dhanbad News: राजगंज-महुदा फोरलेन किनारे कांको मोड़ के समीप बाबा हेचरी अंडा फार्म के मुख्य गेट के सामने कर्मी सागर मंडल के शव के साथ चल धरना मालिक द्वारा करीब ढाई लाख मुआवजा की घोषणा के बाद समाप्त हो गया. ग्रामीण व परिजन गुरुवार दोपहर एक बजे शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए ले गये.

विज्ञापन

फार्म के मालिक बीरबल मंडल ने ढाई लाख रुपए मुआवजा, फार्म के कर्मियों द्वारा करीब एक लाख रुपए उनके आश्रित को सहयोग के रूप में देने की घोषणा की. सागर उदलबनी का रहने वाला था. शव को लेकर धरना पर बैठे दिलीप मंडल ने बताया कि उसका भाई सागर बाबा हेचरी में प्रबंधक के रूप में काफी लंबे समय से कार्यरत था.

दुर्गापुर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

20 अप्रैल को कंपनी के काम से बाइक पर सवार होकर फोरलेन पहुंचा ही था कि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. दुर्गापुर अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गयी. फार्म के मालिक बीरबल मंडल द्वारा मुआवजा देने के बाद आंदोलन समाप्त हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola